Entertainment

‘टॉक्सिक’ के सेट पर कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी ने बढ़ाई यश की टेंशन, बोले- ‘हम बाउंसर बनकर घूमते थे’

Last Updated:August 14, 2026, 08:20 IST

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के बावजूद अपने काम के प्रति पूरा समर्पण दिखाया. उनकी प्रोफेशनलिज्म और जुनून ने को-स्टार यश को काफी प्रभावित किया. फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर यश ने बताया कि वह और डायरेक्टर गीतू मोहनदास कियारा की सुरक्षा को लेकर इतने चिंतित रहते थे कि सेट पर बाउंसर और बॉडीगार्ड की तरह उनका ख्याल रखते थे. उन्होंने कियारा की मेहनत को फिल्म के लिए खास बताया.'टॉक्सिक' के सेट पर कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी ने बढ़ाई यश की टेंशनZoomयश ने कियारा के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरिटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. फिल्म में वह यश के साथ नजर आएंगी. हाल ही में फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में यश ने कियारा की प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि कियारा ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म के लिए पूरी मेहनत की, जिसकी वजह से वह और फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहते थे.

ऑडियो लॉन्च के दौरान यश ने कियारा के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने कियारा की प्रोफेशनलिज्म और समर्पण की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि सेट पर कियारा की ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बाउंसर’ की तरह देखभाल भी की.

‘कियारा के लिए हम ‘बाउंसर और बॉडीगार्ड’ बन गए’

यश ने कियारा को प्रोफेशनल एक्ट्रेस बताया. उन्होंने कहा, ‘फिल्म की शूटिंग काफी डिमांडिंग थी. खासकर बारिश और एक्शन से जुड़े सीक्वेंस को लेकर वह खुद भी पहले से ज्यादा सहज नहीं थे. लेकिन कियारा ने हर चुनौती को पूरी लगन के साथ निभाया. यश ने कहा कि कियारा ने प्रेग्नेंट होने के बाद भी फिल्म के लिए 100 प्रतिशत कमिटमेंट दिखाया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह और गीतू मोहनदास सेट पर कियारा को लेकर इतने सतर्क रहते थे कि दोनों लगभग ‘बाउंसर और बॉडीगार्ड’ की तरह उनकी देखभाल करते थे. यश ने यह भी कहा कि कियारा की मेहनत ने इस फिल्म को उनके लिए खास बना दिया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj