L Sivaramakrishnan on yuzvendra chahal vaping: युजवेंद्र चहल की मुश्किलें बढ़ी,फ्लाइट में स्मोकिंग का वीडियो सामने आने के बाद बवाल

होमखेलक्रिकेट
चहल की मुश्किलें बढ़ी,फ्लाइट में स्मोकिंग वीडियो सामने आने के बाद बवाल
Last Updated:May 10, 2026, 07:43 IST
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की टॉप टीमों में शामिल पंजाब किंग्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही. उनका फ्लाइट में ई सिगरेट पीते हुए वीडियो सामने आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. इसे लेकर अब भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन उनको जेल भेजने की मांग कर दी है.
युजवेंद्र चहल के खिलाफ पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कड़े एक्शन की मांग की है.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक कई विवाद हो चुके हैं. इसमें सबसे ताजा मामला पंजाब किंग्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल का है. उनका फ्लाइट में ई सिगरेट पीते वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. इसमें अब पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कुछ ऐसा कहा जिसने नया विवाद पैदा कर दिया है. उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
युजवेंद्र चहल पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद की फ्लाइट में वेप/ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया. इसका वीडियो अर्शदीप सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था. यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, क्योंकि चहल आईपीएल 2026 के दौरान वेप का इस्तेमाल करते पकड़े जाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग को PBKS के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेप का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था. उन्हें मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था. शिवरामकृष्णन का मानना है कि 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना बहुत कम है. वे चाहते हैं कि चहल को जेल भेजा जाए.
Vape is banned in India. Should be behind bars. What is the point in having Laws and not implementing them. 25% of match fees is peanuts. What if a regular person had done this, What would the action be?
— Laxman Sivaramakrishnan (@LaxmanSivarama1) May 8, 2026



