Rajasthan
बाजार वाला अमचूर छोड़िए! घर पर बनाइए राजस्थानी देसी अमचूर, महीनों तक रहेगा फ्रेश

अब नहीं खरीदना पड़ेगा पैकेट वाला अमचूर, घर पर ऐसे बनाएं देसी पाउडर
Homemade Amchur Powder: अगर आप बाजार के पैकेट वाले अमचूर की जगह शुद्ध और प्राकृतिक विकल्प चाहते हैं, तो घर पर राजस्थानी स्टाइल अमचूर बनाना सबसे आसान तरीका है. कच्ची कैरी को छीलकर पतले टुकड़ों में काटें, तेज धूप में 3 से 5 दिन तक अच्छी तरह सुखाएं और फिर बारीक पीसकर एयरटाइट डिब्बे में भर लें. यह अमचूर महीनों तक सुरक्षित रहता है और आलू की सब्जी, दाल, चाट, कढ़ी, रायता व पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. कम खर्च और आसान विधि से तैयार यह देसी अमचूर पूरी तरह मिलावट रहित होता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




