Entertainment

माधुरी दीक्षित को सताया डर, मनीषा कोइराला की किस्मत ने भी दे दिया साथ, काजोल की झोली में आ गिरी ये फ्लॉप फिल्म

Last Updated:May 09, 2026, 20:23 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. शाहरुख के साथ तो उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है. लेकिन अपने करियर में उन्होंने एक ऐसी फ्लॉप फिल्म में काम किया था, जो पहले माधुरी और मनीषा कोइराला को ऑफर हुई थीं.

नई दिल्ली. काजोल आज इंडस्ट्री में हिट की गारंटी बन चुकी हैं. अपने करियर में उन्होंने हर तरह के रोल निभाकर मेकर्स को मालमाल भी किया है. लेकिन साल 1997 में आई फिल्म सपने में उन्होंने ऐसी फ्लॉप दी, जिसने सभी कौ चौंका दिया था.

वो फिल्म है काजोल और प्रभुदेवा की फिल्म ‘सपने’. इस फिल्म को डायरेक्टर राजीव मेनन ने डायरेक्टर किया था. इस फिल्म का तमिल वर्जन 2 अप्रैल 1997 को रिलीज हुआ था. फिल्म में काजोल के अलावा अरविंद स्वामी भी नजर आए थे.

90 के दशक में दूरदर्शन पर इस फिल्म के गाने खूब दिखाए गए थे. ये फिल्म भले ही फ्लॉप हुई हो, लेकिन इस फिल्म के गाने बहुत हिट हुए थे. फिल्म के गाने ऐसे थे कि लोग आज भी उन्हें पसंद करते हैं.

Add as Preferred Source on Google

काजोल की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं मिला था. दर्शकों के बीच ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. जबकि इस फिल्म के लिए काजोल मेकर्स की पहली पसंद भी नहीं थीं.

इस फिल्म में पहले काजोल की जगह माधुरी दीक्षित को ऑफर हुई थी. लेकिन माधुरी को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया कि वह काम नहीं करेंगी. फिर भी फिल्म काजोल को नहीं मिली थी.

इसके बाद ये फिल्म मनीषा कोइराला को भी फिल्म ऑफर की गई थी. उस वक्त मनीषा और भी कई फिल्मों में काम कर रही थी, तो डेट्स की वजह से बात नहीं बन पाई. इसके बाद काजोल की झोली में ये फिल्म आ गिरी.

तमिल से हिंदी में आई फिल्म के हिंदी वर्जन में प्रभु देवा के डायलॉग्स जावेद जाफरी ने डब किए थे. उनकी वॉइस डबिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म की खास बातों में से एक बनी.

बता दें कि जिस वक्त ये फिल्म आई, उस वक्त हिंदी बेल्ट में प्रभु देवा की पॉपुलैरिटी का अलग ही क्रेज था. उनके मुकाबला मुकाबला जैसे कई गानों ने लोगों को अपना मुरीद बना रखा था. लेकिन प्रभु देवा जैसा स्टार भी इस फिल्म को डूबने से नहीं बचा सका था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj