Rajasthan
Ground Report: आप जो पानी पी रहे हैं, क्या वह सच में सुरक्षित है? जोधपुर लैब में हर बूंद की होती है कड़ी जांच

Jodhpur Water Testing Ground Report: क्या आप जानते हैं कि आपके घर तक पहुंचने वाला पानी कितना सुरक्षित है? जोधपुर की आधुनिक प्रयोगशाला में हर बूंद की वैज्ञानिक जांच की जाती है. पानी की गुणवत्ता तय करने के लिए रासायनिक, भौतिक और जैविक मानकों पर परीक्षण होता है. पीएच वैल्यू, टीडीएस, बैक्टीरिया और हानिकारक तत्वों की जांच के बाद ही पानी सप्लाई किया जाता है. इस सख्त प्रक्रिया से लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल पेयजल उपलब्ध कराया जाता है.



