मेकर्स ने ₹1620 करोड़ खर्च कर बना डाली 6 ऐसी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होती रही पैसों की बारिश, कमाई ₹9000 करोड़ पार

Last Updated:April 28, 2026, 18:10 IST
इंडियन सिनेमा अब सिर्फ कहानियों तक सीमित नहीं रहा. यह दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस सेंटर में से एक बन गया है. जब मेकर्स ने ₹1620 करोड़ का बड़ा दांव लगाया था, तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ₹9916.83 करोड़ की सुनामी आएगी. ‘दंगल’ की कुश्ती से लेकर ‘बाहुबली’ के साम्राज्य और ‘धुरंधर’ के बदले तक, आज हम उन 6 फिल्मों की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को ग्लोबली काफी पावरफुल बना डाला.
नई दिल्ली. पिछले एक दशक में इंडियन सिनेमा ने वह हासिल किया है, जो कभी नामुमकिन लगता था. जो ₹100 करोड़ क्लब से शुरू हुआ था, वह अब ₹2000 करोड़ की दहलीज पर पहुंच गया है. ₹1,620 करोड़ के कुल इन्वेस्टमेंट पर मेकर्स की ₹9,916.83 करोड़ से ज्यादा की कुल कमाई यह साबित करती है कि इंडियन कंटेंट की दुनिया भर में डिमांड है. आज हम आपको भारत की 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उन 6 फिल्मों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मिलकर ₹9,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफलता हासिल की.
1. दंगल: आमिर खान की ‘दंगल’ इंडियन सिनेमा के लिए एक केस स्टडी है. सिर्फ ₹70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से लगभग 30 गुना ज्यादा कमाई की. फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा पिलर चीनी मार्केट था, जहां इसने ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. एक पिता और उसकी बेटियों के संघर्ष की इस कहानी ने साबित कर दिया कि मिट्टी से जुड़ी कहानियां सात समंदर पार भी गूंज सकती हैं. इसने वर्ल्डवाइड कुल ₹2070.3 करोड़ रुपये की कमाई की.
2. बाहुबली 2: द कन्क्लूजन: एसएस राजामौली की इस फिल्म ने भारत में ‘पैन-इंडिया’ शब्द को जन्म दिया. ₹250 करोड़ के बजट वाली इस शानदार फिल्म ने दर्शकों को माहिष्मती के राज में डुबो दिया, जिससे नॉर्थ से साउथ तक के थिएटर हाउसफुल हो गए. इसने ₹1000 करोड़ क्लब की नींव रखी और भारतीय दर्शकों को शानदार वीएफएक्स और इमोशंस का बेजोड़ मेल दिया. इसने वर्ल्डवाइड कुल ₹1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की.
Add as Preferred Source on Google
3. धुरंधर- द रिवेंज: इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं. खास तौर पर दूसरे पार्ट ‘द रिवेंज’ ने शानदार ₹1,779.02 करोड़ कमाए हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स का फाइनेंशियल खर्च बहुत कम था, जो फिल्म की स्मार्ट मार्केटिंग और प्रोडक्शन स्ट्रेटेजी को दिखाता है, जहां प्री-रिलीज बिजनेस और पहले पार्ट से हुए प्रॉफिट ने पूरी लागत कवर कर ली.
4. धुरंधर: मेकर्स ने दोनों पार्ट की शूटिंग ₹250 करोड़ में पूरी की, जिससे फिल्म का प्रॉफिट मार्जिन इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा हो गया. बिना किसी एक्स्ट्रा फाइनेंशियल बोझ के फिल्म ने ₹1,307.35 करोड़ की कमाई करके ट्रेड पंडितों को हैरान कर दिया. यह एक मजबूत फ्रेंचाइजी की वैल्यू दिखाता है.
5. पुष्पा 2- द रूल: अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा’ अवतार ने 2024-25 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया. ₹500 करोड़ के बड़े बजट के बावजूद, फिल्म ने रिलीज के कुछ ही हफ्तों में ₹1,742.1 करोड़ की कमाई की. ‘पुष्पा 2’ की पॉपुलैरिटी ने न सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी नए रिकॉर्ड बनाए, जिससे यह एक ग्लोबल कल्ट फिल्म बन गई.
6. आरआरआर: एसएस राजामौली की एक और मास्टरपीस, इसने न सिर्फ ₹1,230 करोड़ कमाए बल्कि ‘नाटू नाटू’ गाने के लिए ऑस्कर जीतकर भारत का नाम भी रोशन किया. ₹550 करोड़ी बजट के साथ, यह लिस्ट की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, लेकिन इसकी इंटरनेशनल सफलता और ओटीटी पर इसकी धूम रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 28, 2026, 18:10 IST



