न दशहरी, न लंगड़ा! भरतपुर का यह आम है बेहद खास, स्वाद ऐसा कि अचार वाले भी हैं दीवाने

होमताजा खबरकृषि
न दशहरी, न लंगड़ा! भरतपुर का यह आम बना सुपरहिट, स्वाद पर फिदा हुए लोग
Last Updated:June 17, 2026, 14:43 IST
Bharatpur Kakdi Mango Speciality: भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र में उगने वाला ककड़ी आम इन दिनों अपने अनोखे स्वाद और बहुउपयोगी गुणों के कारण चर्चा में है. हल्की खटास और मिठास से भरपूर यह आम खाने के साथ-साथ अचार बनाने के लिए भी बेहद पसंद किया जाता है. रुदावल की जलवायु और मिट्टी इसकी खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिससे यहां बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है. स्थानीय बाजारों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. किसानों को भी इससे अच्छा लाभ मिल रहा है. लोगों का मानना है कि उचित ब्रांडिंग से यह आम क्षेत्र की नई पहचान बन सकता है.
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र में उगने वाला ककड़ी आम इन दिनों अपनी खास पहचान और अनोखे स्वाद के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय भाषा में इसे ककड़ी आम कहा जाता है, जो अपने अलग स्वाद और उपयोग के कारण आम की अन्य किस्मों से अलग पहचान रखता है. यह आम देखने में साधारण जरूर लगता है, लेकिन इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है जो इसे खास बनाता है.
रुदावल क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी इस आम की खेती के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है. यही कारण है कि यहां बड़े पैमाने पर ककड़ी आम का उत्पादन किया जाता है. खास बात यह है कि इस आम का उपयोग सीधे खाने के साथ-साथ अचार बनाने में भी बड़े स्तर पर किया जाता है. इसकी खटास और हल्की मिठास अचार को एक अलग स्वाद देती है. जिससे बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.
अचार बनाने के लिए भी उपयुक्त है ककड़ी आम
गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे आम की आवक बढ़ती है, वैसे-वैसे ककड़ी आम की डिमांड भी तेजी से बढ़ जाती है. स्थानीय बाजारों में लोग इसे बड़े चाव से खरीदते हैं. खासकर अचार बनाने वाले व्यापारी और गृहिणियां इसकी ज्यादा खरीदारी करती हैं. यही वजह है कि यह आम अब केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी इसकी पहचान बनती जा रही है. किसानों के लिए भी ककड़ी आम की खेती लाभदायक साबित हो रही है.
ककड़ी आम की ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार की है जरूरत
कम लागत में अच्छी पैदावार और बाजार में बेहतर दाम मिलने से उनकी आय में इजाफा हो रहा है. कई किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ ककड़ी आम की बागवानी की ओर भी रुख कर रहे हैं.जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इस आम की ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार पर ध्यान दिया जाए तो यह रुदावल ही नहीं बल्कि पूरे भरतपुर की एक विशेष पहचान बन सकता है. ककड़ी आम न सिर्फ स्वाद में खास है बल्कि यह क्षेत्रीय कृषि और किसानों की तरक्की का भी एक मजबूत आधार बनता जा रहा है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bharatpur,Rajasthan



