Rajasthan

ना लग्जरी कार, ना घोड़ी… 51 ट्रैक्टरों के काफिले में निकली दूल्हे की शाही बारात

X
title=

ना लग्जरी कार, ना घोड़ी…51 ट्रैक्टरों के काफिले में निकली दूल्हे की शाही बारात

 

arw img

Rajasthan Unique Wedding: Jalore के सराणा गांव में निकली एक अनोखी बारात इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. आधुनिक दौर में जहां शादियों में महंगी कारों, बग्गियों और डीजे का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, वहीं इस गांव में परंपरा और देसी ठाठ का ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां दूल्हा किसी लग्जरी गाड़ी में नहीं, बल्कि 51 ट्रैक्टरों के विशाल काफिले के बीच बारात लेकर निकला. हर ट्रैक्टर को रंग-बिरंगी सजावट से खास अंदाज में तैयार किया गया था. दूल्हे के लिए बीच में विशेष सीट बनाई गई, जिसने पूरे काफिले को किसी फिल्मी दृश्य जैसा बना दिया. बारात के साथ चल रही महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी मांगलिक गीत गा रही थीं, जिससे पूरा माहौल संस्कृति और अपनत्व के रंग में रंग गया.

जैसे ही बारात गांव की सीमा पर पहुंची, ससुराल पक्ष ने ‘समेलिया’ की परंपरा निभाते हुए बारातियों का स्वागत किया. पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और ‘राम-राम सा’ के साथ मेहमाननवाजी की गई. सबसे खास पल तब आया जब जेसीबी मशीन से बारात पर फूलों की बारिश की गई. यह दृश्य देखकर हर कोई अपने मोबाइल में इस खास पल को कैद करता नजर आया. यह बारात चौधरी मांगीलाल पोण के पुत्र दिनेश कुमार की थी, जिनका विवाह रिंकु कुमारी के साथ संपन्न हुआ. यह अनोखी शादी एक बार फिर साबित करती है कि राजस्थान के गांवों में आज भी परंपराएं पूरी शान और गर्व के साथ जिंदा हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj