Health

तंग गली हो या पहाड़! आसानी से पहुंचेगी DRDO की स्मार्ट रक्षिता बाइक एम्बुलेंस, जानें खासियत

Last Updated:June 27, 2026, 18:28 IST

DRDO Smart Rakshita Bike Ambulance: दिल्ली पुलिस एक्सपो में DRDO इनमास और स्काईलाइन पावर सॉल्यूशंस की बाइक एम्बुलेंस रक्षिता लॉन्च किया गया है. तंग गलियों और पहाड़ी इलाकों में मरीजों तक तेजी से पहुंच सकेगी. यह बाइक एम्बुलेंस सिर्फ मरीज को ले जाने का साधन नहीं है, बल्कि इसमें बेसिक एम्बुलेंस जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं. जानें इसको बनाने का आइडिया और इसके फीचर्स क्या हैं?

दिल्ली: देश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और तेज़ व प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है. दिल्ली में आयोजित पुलिस एक्सपो में ऐसी अनोखी बाइक एम्बुलेंस पेश की गई, जो उन जगहों तक भी आसानी से पहुंच सकती है जहां सामान्य एम्बुलेंस का पहुंचना लगभग नामुमकिन होता है. इस खास बाइक एम्बुलेंस का नाम रक्षिता रखा गया है. इसे DRDO की इनमास यूनिट ने डिजाइन और विकसित किया है, जबकि इसका निर्माण स्काईलाइन पावर सॉल्यूशंस द्वारा किया जाएगा.

कैसे आया यह अनोखा आइडियाप्रशांत अरोड़ा ने बताया कि इस बाइक एम्बुलेंस को बनाने का विचार तब आया जब CRPF और DRDO के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चर्चा हुई कि दुर्गम और युद्ध जैसे हालात वाले इलाकों में घायल जवानों तक समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती. कई बार जवानों को स्ट्रेचर या कंधों के सहारे कई किलोमीटर तक ले जाना पड़ता है. इसी समस्या का समाधान खोजते हुए इस बाइक एम्बुलेंस को तैयार किया गया.

बेसिक एम्बुलेंस जैसी सभी सुविधाएंयह बाइक एम्बुलेंस सिर्फ मरीज को ले जाने का साधन नहीं है, बल्कि इसमें बेसिक एम्बुलेंस जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, IV फ्लूइड सपोर्ट, हेड इममोबिलाइजर, एयर स्प्लिंट और मल्टी पैरामीटर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. इससे मरीज की ऑक्सीजन, पल्स और ब्लड प्रेशर की निगरानी की जा सकती है. खास बात यह है कि यह डेटा नजदीकी हेल्थ सेंटर तक भी भेजा जा सकता है.

दिल्ली की तंग गलियों में बन सकती है गेम चेंजरकंपनी का कहना है कि दिल्ली के चांदनी चौक, चावड़ी बाजार जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जहां एम्बुलेंस पहुंचने में दिक्कत होती है, वहां यह बाइक एम्बुलेंस बेहद कारगर साबित हो सकती है. गोल्डन ऑवर में मरीज तक पहुंचकर उसकी जान बचाने में यह बड़ी भूमिका निभा सकती है.

हिमालयी और पहाड़ी इलाकों के लिए भी उपयोगीयह बाइक खासतौर पर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी बेहद उपयोगी मानी जा रही है. कंपनी ने बताया कि इसे CRPF द्वारा कई बार इस्तेमाल किया जा चुका है और तीन साल की रिसर्च, टेस्टिंग और फीडबैक के बाद अब यह पूरी तरह तैयार है.

About the AuthorAmit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj