Rajasthan

Nitin Nabin | Rajasthan | स्वागत, बैठक और रणनीति; छोटा दौरा, बड़ा संदेश! एक दिन में क्या-क्या तय कर गए नितिन नवीन

Last Updated:April 27, 2026, 23:37 IST

Nitin Nabin Advises Party Officials in Rajasthan: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जयपुर में संगठन, योजनाओं और नारी शक्ति वंदन अभियान पर बैठकें कीं, पार्टी ने राजस्थान में संगठन को और एक्टिव करने की रणनीति बनाई. राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि बैठक में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की गई. उन्होंने बताया कि मंडल स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक नियमित बैठकों को और मजबूत करने की योजना बनाई गई है. इसके अलावा यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर जो योजनाएं बनती हैं, उन्हें जमीन पर सही तरीके से लागू किया जाए.स्वागत, बैठक, रणनीति और बड़ा संदेश! एक दिन में क्या-क्या तय कर गए नितिन नवीन?Zoomभाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों को क्या मंत्र दिया

जयपुर. राजस्थान की सियासत में सोमवार को हलचल उस वक्त बढ़ गई जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार खत्म करके सीधे जयपुर पहुंचे. यह उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान का पहला दौरा था, इसलिए कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला. जयपुर एयरपोर्ट पर जैसे ही उनका विमान उतरा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां मौजूद थे और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत के कार्यक्रम हुए.

इस दौरान सड़क किनारे खड़े कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से उत्साह दिखाते नजर आए. कहीं फूल बरसाए गए तो कहीं नारे लगे. माहौल पूरी तरह चुनावी जैसा दिखा, भले ही यह सिर्फ संगठनात्मक दौरा था. मुख्यालय पहुंचने के बाद नितिन नबीन ने सीधे बैठकों का दौर शुरू किया और पदाधिकारियों के साथ अहम चर्चा की.

संगठन और योजनाओं पर फोकस, बैठक में बनी रणनीतिभाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ बैठक की. इस बैठक में संगठन के विस्तार और उसे मजबूत बनाने पर खास जोर दिया गया. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर भी विस्तार से बात हुई.

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि बैठक में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की गई. उन्होंने बताया कि मंडल स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक नियमित बैठकों को और मजबूत करने की योजना बनाई गई है. इसके अलावा यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर जो योजनाएं बनती हैं, उन्हें जमीन पर सही तरीके से लागू किया जाए.

उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रियों के प्रवास कार्यक्रमों के दौरान योजनाओं की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. मतलब साफ है कि पार्टी अब संगठन को और ज्यादा एक्टिव मोड में लाने की तैयारी कर रही है.

नारी शक्ति वंदन और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चाकोर कमेटी की बैठक में सिर्फ संगठन ही नहीं, बल्कि कुछ खास अभियानों पर भी चर्चा हुई. इनमें ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान प्रमुख रहा. डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की मातृशक्ति सड़कों पर उतरी और विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. बैठक में महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रचार और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी बातचीत हुई. कुल मिलाकर यह दौरा छोटा जरूर था, लेकिन संदेश बड़ा देने की कोशिश की गई.

बैठकों के बाद नितिन नवीन वापस जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. लेकिन उनके इस दौरे ने यह साफ कर दिया कि आने वाले समय में संगठन को लेकर बीजेपी और ज्यादा सक्रिय नजर आने वाली है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 27, 2026, 23:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj