Ajmer News: बिना OTP, बिना कार्ड… बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ गए 5 लाख, कैसे हुआ ये खेल

Last Updated:April 27, 2026, 22:23 IST
Ajmer News: अजमेर में बुजुर्ग सुशीला के खाते से करीब 5 लाख गायब हो गए. पीड़िता ने इस मामले पर इंडियन ओवरसीज बैंक पर लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया है. उसे शक है कि उसके साथ बेइमानी की जा रही है. इस पूरे मामले से संबंधित चीजों पर साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है. दरअसल, सुशीली ये पैसे बेटी की शादी के लिए इकट्ठा की हुई थीं. 
अजमेर में बुजुर्ग के खाते से 5 लाख गायब, इंडियन ओवरसीज बैंक पर सवाल
अजमेर. अजमेर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो सिर्फ ठगी नहीं बल्कि एक परिवार के टूटे सपनों की कहानी भी है. यहां एक बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से करीब 5 लाख रुपए अचानक गायब हो गए. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि न तो महिला के पास डेबिट कार्ड था, न ही उसने कभी ऑनलाइन बैंकिंग इस्तेमाल की. फिर भी खाते से पैसे निकल गए और बैंक कोई साफ जवाब नहीं दे रहा.
पीड़ित महिला का नाम सुशीला है, जो अलवर गेट इलाके के नगरा में अपने परिवार के साथ रहती हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने ये पैसे बीड़ी बनाकर धीरे-धीरे जोड़े थे. हर दिन थोड़ा-थोड़ा बचाकर उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए यह रकम तैयार की थी. लेकिन एक झटके में ये पूरी जमा पूंजी खाते से साफ हो गई. परिवार को जब इसका पता चला तो जैसे जमीन खिसक गई.
बिना OTP और बिना सुविधा के पैसे निकले, बैंक खामोशइस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पैसे निकले कैसे. परिवार का कहना है कि न तो कोई OTP आया, न ही किसी तरह की बैंकिंग सुविधा इस्तेमाल की गई. फिर भी लाखों रुपए खाते से निकल गए. जब इस बारे में बैंक से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो वहां से भी कोई ठोस जवाब नहीं मिला.
इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों पर आरोप है कि वे मामले को लेकर ठीक से जानकारी नहीं दे रहे हैं. परिवार को बार-बार टालने की कोशिश की जा रही है. इससे पीड़ितों का शक और गहरा गया है कि कहीं इस पूरे मामले में अंदर की मिलीभगत तो नहीं है.
साइबर थाने में मामला दर्ज, परिवार की हालत खराबघटना के बाद पीड़ित सुशीला ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बैंक प्रबंधन पर भी मिलीभगत से धोखाधड़ी का शक जताया है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम बिना किसी ट्रांजेक्शन अलर्ट के कैसे निकल गई.
परिवार की आर्थिक स्थिति अब काफी खराब हो गई है. जिस पैसे से बेटी की शादी की तैयारी होनी थी, वही रकम अब गायब है. घर में चिंता और मायूसी का माहौल है. पड़ोस के लोग भी इस घटना को सुनकर हैरान हैं.
यह मामला सिर्फ एक परिवार का नहीं है, बल्कि बैंकिंग सिस्टम और सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है. अगर बिना OTP और बिना किसी एक्सेस के पैसे निकल सकते हैं, तो आम आदमी की मेहनत की कमाई कितनी सुरक्षित है, ये सवाल अब हर किसी के मन में उठ रहा है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
April 27, 2026, 22:23 IST



