अब नहीं होगी बैटरी खत्म की टेंशन! शहर से हाईवे तक बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, 50 हजार वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

Last Updated:June 16, 2026, 14:11 IST
Jodhpur E Charging Station: जोधपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. शहर, ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख हाईवे मार्गों पर कुल 45 नए ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिंग की बेहतर और सुगम सुविधा मिल सकेगी. इस पहल का सीधा लाभ 50 हजार से अधिक ई-वाहन उपयोगकर्ताओं को मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में चार्जिंग सुविधाओं की कमी के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन नए चार्जिंग स्टेशनों के शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी. यह परियोजना न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रदूषण कम करने और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित होगी.
ख़बरें फटाफट
अब नहीं होगी बैटरी खत्म होने की टेंशन
जोधपुर: जोधपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम और जिला परिषद अलग-अलग स्तर पर काम कर रहे हैं. नगर निगम शहर के विभिन्न हिस्सों में 25 चार्जिंग स्टेशन विकसित कर रहा है, जबकि जिला परिषद हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से अधिक स्टेशन स्थापित करने की तैयारी में जुटी है. दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जिले में कुल 45 चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होंगे, जिससे करीब 50 हजार ई-वाहनों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है.
ग्रामीण क्षेत्रों और हाईवे पर भी सुविधाजिला परिषद की ओर से लूणी के पाल, आगोलाई, बालेसर, ओसियां और बीवड़ी सहित कई ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा के अनुसार करीब 20 प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं. इन स्थानों की जांच और उपयुक्त चयन के लिए समिति का गठन कर दिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन बनने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी.
सात स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कियाशहर के प्रमुख स्थानों पर शुरू हुआ कामनगर निगम की ओर से शहर में सात स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है, जबकि 12 अन्य स्थानों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एम्स, काजरी, नगर निगम कार्यालय, रावण का चबूतरा, केके कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड पार्क, पाल रोड, मंडोर और शास्त्रीनगर सहित कई प्रमुख स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन स्टेशनों का संचालन पीपीपी मॉडल पर निजी कंपनियों के सहयोग से किया जाएगा.
रोजगार के नए अवसर भी सृजितराजस्व और रोजगार के नए अवसरई-चार्जिंग स्टेशनों के विस्तार से केवल वाहन चालकों को ही सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. साथ ही पंचायतों और स्थानीय निकायों को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा. अनुमान है कि चार्जिंग की दरें 17 से 24 रुपए प्रति यूनिट तक हो सकती हैं. एक ई-कार को चार्ज करने में 30 से 40 यूनिट बिजली की आवश्यकता होती है, जबकि ई-स्कूटर मात्र 2 से 4 यूनिट बिजली में चार्ज हो सकता है. इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ और किफायती परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



