राजस्थान में छिपा है ऐसा मानसून गार्डन, जहां पहुंचते ही भूल जाएंगे हिल स्टेशन!

Last Updated:July 04, 2026, 13:32 IST
Monsoon Season Tourist Spot: मानसून की दस्तक और इस बीच अगर आप पाली में है तो एक ऐसा सुकून भरी जगह जो बारिश के समय किसी स्वर्ग से कम नही होती. पाली में प्रकृति और सुकून का एक ऐसा अनूठा केंद्र है, जो मानसून की पहली फुहार पड़ते ही अपनी अनूठी छटा बिखेरने लगता है. हम बात कर रहे हैं पाली शहर के दिल कहे जाने वाले लाखोटिया उद्यान की.

आज का दौर सोशल मीडिया और खूबसूरत तस्वीरों का है, और लाखोटिया उद्यान इस रेस में सबसे आगे है. उद्यान का सौंदर्यीकरण इस तरह किया गया है कि यहां कदम रखते ही किसी आलीशान होटल या रिजॉर्ट जैसा अहसास होता है. यहां आपको आकर्षक सेल्फी जोन मिलेगा. उद्यान में जगह-जगह विशेष रूप से डिजाइन किए गए सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं.

रंग-बिरंगी रोशनी, कलात्मक कलाकृतियां और खूबसूरत लैंडस्केपिंग के बीच युवा और परिवार यहां अपनी तस्वीरों को कैमरे में कैद करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया रील्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.
जैसे ही पाली में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की शुरुआत होती है, लाखोटिया उद्यान का रूप पूरी तरह बदल जाता है. चारों तरफ बिखरी मखमली हरियाली बारिश की बूंदें पड़ते ही यहां के पेड़-पौधे और मखमली घास एकदम खिल उठते हैं. सतरंगी फूलों की महक और पेड़ों पर चहचहाते पक्षी माहौल को जादुई बना देते हैं. उद्यान के ठीक बगल में बहता लाखोटिया तालाब का पानी और उस पर छाने वाली धुंध का नजारा ऐसा लगता है मानो आप मारवाड़ में नहीं, बल्कि किसी हिल स्टेशन पर घूम रहे हों. ठंडी हवा के झोंके यहां आने वाले हर शख्स की थकान को पल भर में दूर कर देते हैं.
Add as Preferred Source on Google

लाखोटिया उद्यान सिर्फ एक बगीचा नहीं है, बल्कि इसका अपना एक समृद्ध इतिहास और अनूठी खासियतें हैं:
ऐतिहासिक शिव मंदिर: उद्यान के केंद्र में भगवान शिव का एक प्राचीन और चमत्कारी मंदिर स्थित है. यहां आने वाले लोग प्रकृति का आनंद लेने के साथ-साथ महादेव के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव भी करते हैं. विशेषकर सावन के महीने में यहां भक्तों का तांता लगा रहता है. बच्चों के लिए मनोरंजन: बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक झूले, वॉकिंग ट्रैक और बैठने के लिए सुंदर फव्वारे इस उद्यान की शोभा बढ़ाते हैं. ओपन जिम और योगा: स्थानीय शहरवासियों के लिए यह सुबह की सैर, योगा और ओपन जिम के जरिए सेहत बनाने का सबसे बेहतरीन ठिकाना है.

लाखोटिया उद्यान की खूबसूरती का अंदाजा यहां की जीवंत तस्वीरों से लगाया जा सकता है. शाम के समय जब सनसेट होता है, तो आसमान के बदलते रंग और तालाब के पानी में उसकी परछाई देखने लायक होती है. रंग-बिरंगी लाइटिंग से नहाया यह उद्यान रात के समय और भी भव्य नजर आता है. पर्यटकों के हंसते-मुस्कुराते चेहरे और सेल्फी लेते युवा इस बात का प्रमाण हैं कि लाखोटिया उद्यान पाली की शान है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|