Jaipur Free Bijali Bill Yojana | Free Bijali Bill Yojana | Rajasthan News | Free Electricity Bill | PM Suryaghar Scheme | Free Electricity | Free Bijali Bill | Rajasthan Government Scheme

Last Updated:November 07, 2025, 12:22 IST
Jaipur PM Suryaghar Yojana: राजस्थान सरकार ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को खुशखबरी दी है. प्रतिमाह 150 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल शून्य होगा. इसका लाभ लगभग 77 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा. इस योजना से सौर ऊर्जा अपनाने और बिजली बिल बचाने में मदद मिलेगी.
ख़बरें फटाफट
jaipur pm suryaghar yojana
जयपुर. राजस्थान में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा और मुफ्त बिजली की खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत नए नियम और गाइडलाइन जारी की हैं. इसके अनुसार, प्रतिमाह 150 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा. यानी, ऐसे उपभोक्ताओं को किसी भी तरह का बिजली शुल्क नहीं देना होगा. इस योजना का लाभ लगभग 77 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा.
इस योजना में शामिल होने के लिए उपभोक्ताओं को राजस्थान डिस्कॉम वेबसाइट या बिजली मित्र मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कराना होगा. इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय पीएम सूर्यघर पोर्टल पर अधिकृत विक्रेता का चयन कर अपने घर की छत पर कम से कम 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाना होगा. सोलर पैनल की लागत पर उपभोक्ता को पहले खर्च करना होगा. इसके बाद केंद्र सरकार 33,000 रुपये की सब्सिडी और राज्य सरकार 17,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी उनके खाते में जमा करेगी.
सबसिडी के भुगतान के लिए डिस्कॉम्स लोन लेगा और उसकी किस्त जितनी होगी, उतनी राशि राज्य सरकार द्वारा डिस्कॉम को दी जाएगी. सोलर सिस्टम इंस्टॉल होने के बाद टीम निरीक्षण करेगी और सब्सिडी स्वीकृत कर दी जाएगी. ध्यान रहे कि योजना का लाभ केवल खुद की छत वाले घरों के लिए उपलब्ध है.
रूफ टॉप सोलर से ग्रिड में बिजली देने वालों के लिए बढ़ा भुगतानप्रदेश में नेट मीटरिंग के माध्यम से रूफ टॉप सोलर लगाने वाले 1.35 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए भी अच्छी खबर है. अब ग्रिड में दी गई अतिरिक्त बिजली के बदले प्रति यूनिट 2.71 रुपये के स्थान पर 3.26 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा. यानी प्रति यूनिट 55 पैसे की बढ़ोतरी होगी.
फीड-इन टैरिफ में यह बढ़ोतरी चालू बिलिंग माह से प्रभावी होगी. बढ़ी हुई दर से न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रयोग को भी बढ़ावा मिलेगा.
पीएम सूर्यघर योजना से सौर ऊर्जा का बढ़ता विस्तारपीएम सूर्यघर योजना के तहत 96,685 उपभोक्ताओं ने पहले से रूफ टॉप सोलर लगाए हैं. योजना में 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाने पर अधिकतम 78,000 रुपये की केंद्रीय सहायता मिल रही है. नई दरों और सब्सिडी के बाद राज्य में सौर ऊर्जा को अपनाने की प्रवृत्ति और तेजी से बढ़ेगी, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ उपभोक्ताओं की जेब पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 07, 2025, 12:22 IST
homerajasthan
बिजली के बिल से छुटकारा! राजस्थान में 150 यूनिट तक मुफ्त बिल फ्री



