National

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: विजय का फ्लोर टेस्ट प्लान तैयार! गवर्नर के ‘नो’ के बाद अब क्या करेंगे थलापति?

होमताजा खबरदेश

LIVE: विजय का फ्लोर टेस्ट प्लान तैयार! गवर्नर के नो के बाद अब क्या करेंगे?

Last Updated:May 09, 2026, 09:39 IST

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने की मंजूरी नहीं मिलने के बाद विजय की टीवीके अब फ्लोर टेस्ट की तैयारी में ज…और पढ़ेंLIVE: विजय का फ्लोर टेस्ट प्लान तैयार! गवर्नर के नो के बाद अब क्या करेंगे?Zoom

LIVE: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बढ़ा. (फाइल फोटो PTI)

Tamil Nadu Government Formation Live News: तमिलनाडु की राजनीति इस समय किसी हाई-वोल्टेज थ्रिलर से कम नहीं दिख रही. अभिनेता से नेता बने विजय ने चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबको चौंका दिया, लेकिन सत्ता का दरवाजा अब भी पूरी तरह नहीं खुला है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बहुमत के स्पष्ट आंकड़े का हवाला देते हुए फिलहाल सरकार बनाने की मंजूरी नहीं दी है. इसके बाद अब टीवीके कैंप में नई रणनीति तैयार हो रही है. पार्टी का फोकस अब फ्लोर टेस्ट पर है. कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई और सीपीएम के समर्थन के बाद टीवीके अपने नंबर मजबूत होने का दावा कर रही है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विजय जल्द ही शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर सकते हैं. दूसरी तरफ AIADMK और DMK के बीच संभावित समझौते की अटकलों ने राज्य की राजनीति को और रोमांचक बना दिया है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. 234 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है. टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया, लेकिन बहुमत से दूर रह गई. बाद में कांग्रेस ने समर्थन दिया, जबकि वाम दल और वीसीके भी टीवीके के साथ खड़े दिखाई दिए. इसके बावजूद राजभवन ने अभी तक सरकार गठन को लेकर हरी झंडी नहीं दी. टीवीके का तर्क है कि देश में पहले भी कई बार सबसे बड़ी पार्टी को फ्लोर टेस्ट का मौका दिया गया है. इसी आधार पर अब विजय अपने सहयोगियों के साथ रणनीति बनाने में जुटे हैं. उधर AIADMK के बीजेपी से दूरी बनाने की खबरों ने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं.

फ्लोर टेस्ट की तैयारी में जुटी TVK

टीवीके सूत्रों के मुताबिक पार्टी अब फ्लोर टेस्ट के जरिए बहुमत साबित करने की तैयारी कर रही है. विजय लगातार सहयोगी दलों के संपर्क में हैं और निर्दलीय विधायकों का समर्थन जुटाने की कोशिश भी तेज हो गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगले 48 घंटे तमिलनाडु की सत्ता की दिशा तय कर सकते हैं. अगर टीवीके बहुमत साबित करने में सफल रहती है तो विजय राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं. वहीं अगर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच कोई अप्रत्याशित समझौता होता है तो तमिलनाडु की राजनीति में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है.

तमिलनाडु में सरकार गठन से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें:

Vijay New Government Formation News Live Update: टीवीके-वीसीके गठबंधन पर बातचीत जारी, मजबूत साझेदारी की उम्मीद: स्पूर्थी अरुण

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की महिला विंग समन्वयक डॉ. स्पूर्थी अरुण ने चेन्नई में कहा कि विजय की पार्टी और विदुथलाई चिरुथैगल काची के बीच बातचीत अभी जारी है. उन्होंने कहा कि दोनों दलों की विचारधारा काफी हद तक समान है और अगर यह साझेदारी बनती है तो यह एक मजबूत समर्थन साबित हो सकती है. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पार्टियों का साथ आना तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा प्रभाव पैदा करेगा.

Tamil Nadu Government Formation Live: सरकार बनाने से सिर्फ एक सीट दूर विजय, अब VCK पर टिकी नजरें

Vijay New Government Formation News Live Update: विजय की TVK तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए अब सिर्फ एक सीट दूर रह गई है. 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई. पार्टी को फिलहाल कांग्रेस के 5, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 2 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के 2 विधायकों का समर्थन हासिल है, जिससे विजय खेमे की कुल संख्या 117 तक पहुंच गई है. बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है और अब सबकी नजर विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) पर टिकी है, जिसके पास 2 विधायक हैं. यदि वीसीके समर्थन देती है तो विजय का बहुमत आसानी से पूरा हो जाएगा और सरकार बनाने का दावा मजबूत हो जाएगा.

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: राष्ट्रपति शासन और BJP की एंट्री रोकने के लिए टीवीके को समर्थन- CPM

विजय नई सरकार का गठन लाइव अपडेट: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव पी शन्मुगम ने कहा कि CPM और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी रोकने और राष्ट्रपति शासन की संभावना को टालने के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि दोनों दल यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बीजेपी ‘पिछले दरवाजे’ से तमिलनाडु में प्रवेश न कर सके. शन्मुगम ने बताया कि जोसेफ विजय ने दोनों वामपंथी दलों को पत्र लिखकर समर्थन मांगा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि वामदल सरकार में शामिल नहीं होंगे, बल्कि केवल स्थिर सरकार सुनिश्चित करने और दोबारा चुनाव टालने के लिए बाहर से समर्थन दे रहे हैं.

Vijay New Government Formation News Live Update: फर्जी समर्थन पत्र विवाद पर पुलिस दफ्तर पहुंचे TTV दिनाकरन

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: TTV दिनाकरन ने आरोप लगाया है कि विजय की पार्टी TVK ने विधायक कामराज के समर्थन पत्र की ‘फर्जी कॉपी’ राज्यपाल को सौंपी है. इसी मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) महासचिव दिनाकरन गिंडी रेंज के सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे. वहीं TVK ने विधायक कामराज का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘स्वेच्छा और खुशी’ से TVK को समर्थन देने वाला पत्र लिखा था और यह कदम AMMK महासचिव की मंजूरी से उठाया गया था.

Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलनाडु में फिर फंसा सत्ता का खेल, विजय के शपथग्रहण पर नया सस्पेंस

Vijay New Government Formation News Live Update: तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त पूरी तरह सांप-सीढ़ी के खेल जैसी हो गई है. कभी थलापति विजय की TVKकी सरकार बनती दिखती है तो कभी DMK और AIADMK के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा तेज हो जाती है. पहले खबर आई कि विजय शुक्रवार को सरकार बनाकर शपथ लेंगे, लेकिन देर रात राजनीतिक समीकरण फिर बदल गए. दरअसल, टीवीके के 118 विधायकों के बहुमत का दावा पेश करने के कुछ घंटों बाद ही समर्थन को लेकर नया संशय पैदा हो गया. Indian Union Muslim League ने विजय को समर्थन देने से इनकार कर दिया, जबकि विदुथलाई चिरुथैगल काची ने अपना फैसला टालते हुए समर्थन के बदले कड़ी शर्तें रख दीं. ऐसे में अब तक राज्यपाल की ओर से विजय को सरकार बनाने का औपचारिक न्योता नहीं मिला है और तमिलनाडु में सत्ता का समीकरण एक बार फिर अनिश्चित हो गया है.

पढ़ें पूरी खबर: Thalapathy Vijay TVK: थलापति के शपथ पर ग्रहण ! 116, 117, 118…विजय के साथ आधी रात को खेल, तमिलनाडु में अब क्या होगा?

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलनाडु के सत्ता समीकरण में VCK की एंट्री, विजय के लिए बन सकती है गेमचेंजर

विजय नई सरकार का गठन लाइव अपडेट: तमिलनाडु में सरकार गठन की जंग के बीच विदुथलाई चिरुथैगल काची अब सत्ता के गणित में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है. विजय की TVK, कांग्रेस और वामदलों के समर्थन के साथ 234 सदस्यीय विधानसभा में प्रभावी रूप से 117 विधायकों के आंकड़े तक पहुंच चुकी है. ऐसे में VCK के दो विधायकों का समर्थन विजय खेमे को बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े के पार पहुंचा सकता है. हालांकि वामदलों ने संकेत दिए हैं कि वीसीके भी वही फैसला ले सकती है जो वे करेंगे, लेकिन पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Vijay New Government Formation News Live Update: तमिलनाडु में DMK-AIADMK गठबंधन की अटकलें तेज, EPS को मिला AMMK का समर्थन

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलनाडु में त्रिशंकु जनादेश के बाद DMK और AIADMK के बीच संभावित समझौते की चर्चाएं तेज हो गई हैं. चुनाव में डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं. इस बीच शुक्रवार को अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम ने AIADMK महासचिव ईडप्पादी के पलानीस्वामी का समर्थन करते हुए राज्यपाल से उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की. एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि उनकी पार्टी के एकमात्र निर्वाचित विधायक भी इसी रुख के साथ हैं.

Tamil Nadu Government Formation Live: कल तक सरकार नहीं बनी तो तमिलनाडु में क्या होगा?

Vijay New Government Formation News Live Update: तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है और ऐसे में सरकार गठन के लिए राजनीतिक दलों के पास बेहद कम समय बचा है. सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को सरकार बनाने का पहला मौका मिल सकता है, लेकिन विजय की पार्टी अभी भी 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से पीछे है. अगर TVK बहुमत साबित नहीं कर पाती है तो राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर DMK या AIDMK के नेतृत्व वाले किसी वैकल्पिक गठबंधन को मौका दे सकते हैं. वहीं यदि कोई भी दल या गठबंधन बहुमत साबित करने में असफल रहता है, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की जा सकती है, जिसके बाद विधानसभा भंग कर छह महीने के भीतर नए चुनाव कराए जा सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj