Rajasthan

Jodhpur Varanasi train coach increase | Indian Railways update | Jodhpur Varanasi City express news | railway passengers news | train service update India | IRCTC latest update

Last Updated:November 13, 2025, 10:31 IST

Jodhpur Varanasi Train Coach: रेलवे ने जोधपुर–वाराणसी सिटी ट्रेनों में अस्थाई रूप से डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह सुविधा जल्द शुरू की जाएगी. इससे सफर और आरामदायक होगा और वेटिंग टिकट वालों को भी राहत मिलेगी. रेलवे ने इस बदलाव को अस्थाई तौर पर लागू किया है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: रेलयात्रियों के लिए राहतभरी खबर है. रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवाओं में द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. रेलवे ने जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मार्ग पर चलने वाली तीन रेलसेवाओं में अस्थाई रूप से एक-एक द्वितीय शयनयान (Sleeper Class) डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया है. इससे यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी और वेटिंग लिस्ट पर भी राहत मिलेगी.

1. गाडी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 23.11.25 से 30.11.25 तक (नामित दिनों में) तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 22.11.25 से 27.11.25 तक एवं 30.11.25 से 01.12.25 तक (नामित दिनों में) 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.

2. गाडी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 23.11.25 से 30.11.25 तक (नामित दिनों में) तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 22.11.25 से 27.11.25 तक एवं 30.11.25 से 01.12.25 तक (नामित दिनों में) 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.

3. गाडी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 23.11.25 से 30.11.25 तक (नामित दिनों में) तथा वाराणसी सिटी से दिनांक 22.11.25 से 27.11.25 तक एवं 30.11.25 से 01.12.25 तक (नामित दिनों में) 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.

यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त सुविधा का लाभइस अस्थाई बढ़ोतरी से जोधपुर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. सर्दियों के मौसम में त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम बेहद उपयोगी साबित होगा.रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे वेटिंग लिस्ट कम होगी और अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सकेगी.

रेलवे का उद्देश्य: सुविधाजनक और सुगम यात्राउत्तर पश्चिम रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है.रेलवे लगातार यात्री संख्या और मांग के अनुसार कोचों की व्यवस्था में बदलाव कर रहा है. अधिकारियों के अनुसार, यदि यात्री संख्या में और वृद्धि होती है, तो आगे भी ऐसी अस्थाई बढ़ोतरी की जा सकती है ताकि किसी यात्री को असुविधा न हो.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

November 13, 2025, 10:31 IST

homebusiness

Railway News: भीड़ का झंझट खत्म! जोधपुर-वाराणसी ट्रेनों में बढ़ेंगे डिब्बे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj