‘पारसी फैमिली में जन्म, मुसलमान संग शादी और हिंदू रीति-रिवाजों से…’, जरीन खान की बेटी का पोस्ट हुआ वायरल

Last Updated:November 08, 2025, 17:37 IST
फराह अली खान ने अपनी दिवंगत मां ज़रीन खान को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने मां को मानवता की मिसाल कहा. उन्होंने कहा कि जरीन ने धर्म से परे प्रेम के साथ जीवन जिया. फराह ने अपनी मां की तस्वीर और वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह अपनी मां से ही पूछकर सारे काम करती थी.
जरीन खान को याद कर बेटी ने लिखा पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhanal)
मुंबई. एक्ट्रेस और इंटीरियर डिजाइनर जरीन खान के निधन के एक दिन बाद उनकी बेटी फराह अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. इस नोट में उन्होंने अपनी मां को दया, गरिमा और मानवता की प्रतीक बताया है. ज़रीन का 7 नवंबर को 81 की उम्र में निधन हो गया. वह दिवंगत एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की पत्नी और सुज़ैन खान, सिमोन अरोड़ा, जायेद खान और फराह की मां थीं. फराह ने अपनी मां को बहुत ही खास महिला बताया.
फराह खान ने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा,”मेरी मां ज़रीन खान एक बहुत खास महिला थीं. उनका जीवन का दर्शन था ‘माफ़ करो और भूल जाओ.’ वह दयालु थीं, अपने सभी दोस्तों और परिवार की प्रिय थीं और अपने आस-पास के सभी लोगों की गहरी परवाह करती थीं.”
फराह खान ने लिखा कि उनकी मां ने उनकी फैमिली को एक साथ बांधे रखा. फराह ने जरीन की इन्क्लुजन और सीमाओं से परे प्रेम की भावना के बारे में बात की. उन्होंने लिखा, “पारसी के रूप में जन्मी, मुस्लिम से शादी की, और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया. वह मानवता की मिसाल थीं.”
फराह अली खान ने मां मानवता की मिसाल बताया.
जरीन खान ने पूरी फैमिली को साथ बांधे रखा
जरीन खान ने लिखा,”वह हमारे परिवार को एक साथ बांधने वाला बंधन थीं, और उनकी विरासत कुछ ऐसी है जिसे हम जीने की उम्मीद करते हैं.” इसके अलावा, उन्होंने मां जरीन खान के साथ वाला एक वीडियो भी शेयर किया. यह वीडियो मदर्स डे के दौरान का है. अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पुरानी क्लिप में वह कहती सुनाई देती हैं, “मां, आज मदर्स डे पर, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. आप मेरे जीवन का पहला प्यार हैं और आखिरी प्यार हैं क्योंकि मैं आपके बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकती.”
जरीन खान का वीडियो
वीडियो में भावुक ज़रीन जवाब देती हैं, “मैं तुमसे प्यार करती हूं! मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैं तुम्हें दिल की गहराइयों से और उससे भी परे प्यार करती हूं.” फराह ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां की प्रेजेंस ने उनके छोटे-छोटे रोजमर्रा के चुनावों में भी मार्गदर्शन किया. उन्होंने लिखा “मैं अपने घर में एक भी कमरा या दीवार बिना अपनी मां की राय के नहीं पेंट करती.”
Ramesh Kumar
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
November 08, 2025, 17:31 IST
homeentertainment
‘पारसी फैमिली में जन्म, मुसलमान संग शादी, हिंदू रीति…’, फराह का पोस्ट वायरल



