Bhilwara boy fulfills father’s dream of becoming a Judge.

Last Updated:December 20, 2025, 07:12 IST
Ashutosh Sharma RJS 12th Rank: भीलवाड़ा के आशुतोष शर्मा ने राजस्थान सिविल जज परीक्षा में 12वीं रैंक प्राप्त की है. उन्होंने वकालत के साथ 2020 से तैयारी जारी रखी और अपने पिता के जज बनने के सपने को पूरा किया. उनकी सफलता का मंत्र फोकस और धैर्य रहा है.
ख़बरें फटाफट
Ashutosh Sharma RJS 12th Rank: भीलवाड़ा जिले के आशुतोष शर्मा ने राजस्थान सिविल जज (RJS) भर्ती परीक्षा के परिणाम में प्रदेश भर में 12वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. आशुतोष ने इस सफलता के साथ अपने पिता के उस अधूरे सपने को सच कर दिखाया है, जो वे स्वयं पूरा नहीं कर पाए थे. बचपन से ही न्याय के क्षेत्र में सेवा करने का जुनून रखने वाले आशुतोष ने दिन-रात कड़ी मेहनत और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाकर यह मुकाम हासिल किया है. परिणाम जारी होने के बाद उनके घर पर परिजनों और मित्रों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.
अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए आशुतोष शर्मा ने बताया कि उनकी जर्नी काफी लंबी रही है. उन्होंने वर्ष 2020 से ही सिविल जज के लिए तैयारी शुरू कर दी थी. 2022 में उनकी वकालत की पढ़ाई पूरी हुई, जिसके बाद वे काम करने के साथ-साथ नियमित रूप से अपनी तैयारी में जुटे रहे. आशुतोष इससे पहले 4 महीने तक असिस्टेंट एजी (AAO) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और उन मित्रों को दिया है जिन्होंने डिप्रेशन और कठिनाई के समय में उन्हें मोटिवेट किया.
पिता के लिए भावुक पलआशुतोष के पिता गणेश कुमार शर्मा अपने बेटे की उपलब्धि पर बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने बताया कि वे स्वयं जज बनने का सपना देखते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से वह पूरा नहीं हो सका. आज जब उनके बेटे ने जज बनकर उस सपने को हकीकत में बदला है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने बताया कि आशुतोष बचपन से ही मेहनती रहा है और इसमें राजस्थान हाई कोर्ट के नीरज जी गुर्जर का भी विशेष सहयोग रहा है. पिता के लिए यह पल किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है.
युवाओं के लिए सफलता का मंत्रसिविल जज के पद पर चयनित होने के बाद आशुतोष ने आज की युवा पीढ़ी को सफलता का विशेष संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी समय में केवल ‘फोकस’ (एकाग्रता) और ‘धैर्य’ ही आपको मंजिल तक पहुँचा सकते हैं. आशुतोष के अनुसार आप जितना अधिक धैर्य रखेंगे, सफलता उतनी ही जल्दी और शानदार तरीके से हासिल होगी. मनोरंजन के साथ-साथ सही मार्गदर्शन और मोटिवेशन को उन्होंने अपनी जीत का आधार बताया है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan
First Published :
December 20, 2025, 07:12 IST
homerajasthan
पिता का अधूरा सपना पूरा करने वाला बेटा बना जज! राजस्थान सिविल जज परीक्षा में..



