जोधपुर पुलिस की अनोखी पहल! थानाधिकारी ईश्वर चंद पारीक ने बसों में चढ़कर दी सुरक्षा और सतर्कता की सीख

Last Updated:November 08, 2025, 18:08 IST
Jodhpur News Hindi : जोधपुर में सड़क हादसों और बसों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अनूठी पहल की है. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना प्रभारी ईश्वर चंद पारीक ने बस चालकों और यात्रियों को रोककर सुरक्षा व सतर्कता का संदेश दिया. इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य शहर को दुर्घटनामुक्त और सुरक्षित बनाना है.
जोधपुर : जोधपुर में बसों में लगने वाली आग और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है. पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश के निर्देशों का अनूठे तरीके से पालना करते हुए चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना प्रभारी ईश्वर चंद पारीक ने विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र से गुजरने वाली हर बस को रोककर यात्रियों और चालकों को सुरक्षा और सतर्कता का संदेश दिया गया. इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और सड़क पर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है. थानाधिकारी ईश्वर चंद पारीक ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आग लगने की स्थिति या अन्य लापरवाही से संबंधित मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें और आवश्यक सावधानियां बरतें.
उन्होंने बस चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी और कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आमजन की भी जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि यदि सभी लोग जागरूक रहें और सावधानी बरतें तो किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आगजनी की घटना को टाला जा सकता है. पारीक ने यात्रियों को आपात स्थिति में तुरंत इमरजेंसी कॉल करने की जानकारी दी और सामूहिक प्रयासों से सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया. यह पहल न केवल जोधपुर पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि नागरिक सुरक्षा की दिशा में एक प्रभावी कदम भी है.
जनता को दिया सुरक्षा और सतर्कता का संदेशईश्वर चंद पारीक, थानाधिकारी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि सड़क पर चलते समय न केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना आवश्यक है. वे समय-समय पर स्कूलों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसमें लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है. साथ ही, उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस की इस मुहिम का हिस्सा बनें और दुर्घटनामुक्त जोधपुर के निर्माण में सहयोग दें.
Rupesh Kumar Jaiswal
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
November 08, 2025, 18:08 IST
homerajasthan
जोधपुर पुलिस की पहल! बसों में चढ़कर दी यात्रियों को सुरक्षा की सीख



