Rajasthan

Rajasthan Weather Update | Rajasthan Cold Wave | Rajasthan Temperature Today | November Weather Rajasthan | Rajasthan Winter News | Jaipur Weather Forecast

Rajasthan Weather Update. राजस्थान में नवंबर की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है. मौसम ने नवंबर की शुरुआत में ही ठंड का तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब प्रदेश पर साफ नजर आ रहा है. पहाड़ियों से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं ने सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ा दी है. पिछले एक हफ्ते में कई जिलों का तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिरा है, जबकि बीते 24 घंटे में पारा 2 से 3 डिग्री नीचे लुढ़का है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद सर्द हवाएं लगातार चल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा. टोंक, सीकर, चूरू और नागौर जैसे जिलों में शीतलहर का असर और तेज हो सकता है.

मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राज्य मेंअभी जिलों का मौसम शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 30 से 55 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

इन जिलों में रहा अधिकतम तापमान मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 29.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.6 डिग्री, अलवर में 28.8 डिग्री, जयपुर में 29.2 डिग्री, पिलानी में 31.2 डिग्री, सीकर में 27.8 डिग्री, कोटा में 29.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 30.2 डिग्री, बाड़मेर में 32.9 डिग्री, जैसलमेर में 31.4 डिग्री, जोधपुर में 31.0 डिग्री, बीकानेर में 30.2 डिग्री, चूरू में 30.9 डिग्री और श्री गंगानगर में 28.2 डिग्री, नागौर में 29.7 डिग्री, जालौर में 30.9 डिग्री, सिरोही में 23.3 डिग्री, करौली में 28.5 डिग्री, दौसा में 29.7 डिग्री और झुंझुनूं में 29.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

इन जिलों में रहा न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 12.2 डिग्री, अलवर में 9.2 डिग्री, जयपुर में 13.6 डिग्री, पिलानी में 10.5 डिग्री, सीकर में 8.3 डिग्री, कोटा में 13.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.7 डिग्री, बाड़मेर में 17.0 डिग्री, जैसलमेर में 15.0 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, बीकानेर में 13.6 डिग्री, चूरू में 9.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 12.5 डिग्री, नागौर में 8.7 डिग्री, जालौर में 11.6 डिग्री, सिरोही में 7.5 डिग्री, करोली में 9.6 डिग्री और दौसा में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का अलर्टराजस्थान में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों में जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, हालांकि न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. मंगलवार को राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 8.3 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं हुआ है. विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 से 15 नवंबर तक सीकर और झुंझुनू जिलों में शीतलहर चल सकती है, जिससे सुबह और रात में ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj