National

Breaking News LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशंस ठप, तकनीकी खराबी से उड़ानों में अफरा-तफरी

Breaking News in Hindi: दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह बड़ी तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस बुरी तरह प्रभावित हुए. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के फ्लाइट प्लानिंग सिस्टम को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे सभी एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि तकनीकी टीम तुरंत काम पर लग गई है और समस्या को जल्द ठीक करने की कोशिश चल रही है. यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है. बताया जा रहा है कि जब तक सिस्टम पूरी तरह बहाल नहीं होता, फ्लाइट्स की टेकऑफ और लैंडिंग प्रक्रिया में देरी जारी रह सकती है.

November 7, 2025 19:37 IST

सीतारमण ने किया टाटा की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का दौरा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम के मोरीगांव जिले के जगीरोड स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) की आगामी सुविधा का दौरा किया. मोरीगांव सेमीकंडक्टर सुविधा, भारत की सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार समर्थित परियोजनाओं के एक व्यापक नेटवर्क का हिस्सा है.

#WATCH | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman visited the upcoming facility of Tata Electronics’ Outsourced Semiconductor Assembly and Test (OSAT) situated at Jagiroad in Morigaon District in Assam.

The Morigaon semiconductor facility is part of a wider network of… pic.twitter.com/4mgVDhzDDY

— ANI (@ANI) November 7, 2025

November 7, 2025 19:21 IST

रूस के डिप्टी FM से मिले जयशंकर

रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की. विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमारे बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई. साथ ही महत्वपूर्ण क्षेत्रीय, वैश्विक और बहुपक्षीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया.’

Good to meet Deputy Foreign Minister Andrey Rudenko of Russia today.

Discussed taking forward our multifaceted bilateral cooperation. Also exchanged views on important regional, global and multilateral developments.

pic.twitter.com/g9rr8SVFmK

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 7, 2025

November 7, 2025 18:25 IST

केरल: धोखाधड़ी मामले में ईडी की कार्रवाई, 20.4 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क

धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. केंद्रीय जांच एजेंसी ने थुंचाथ ज्वेलर्स और उनके सहयोगियों के खिलाफ लगभग 20.4 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. कोझीकोड उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत यह कार्रवाई की. ईडी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कुर्क की गई संपत्तियों में आरोपी व्यक्तियों की केरल और कर्नाटक राज्यों में स्थित कई अचल संपत्तियां शामिल हैं. ये संपत्तियां कथित तौर पर निवेशकों से धोखाधड़ी कर प्राप्त धन से खरीदी गई थीं. जांच के मुताबिक, थुंचाथ ज्वेलर्स रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, कोचीन में पंजीकृत कंपनी अकम्प्लीश मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई थी. साल 2012 में कंपनी ने केरल के तिरूर में कारोबार शुरू किया था. कंपनी में 15 निदेशक थे और प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में एम. जयचंद्रन कार्यरत थे.

थुंचाथ ज्वेलर्स ने शुरुआत में कई मासिक निवेश योजनाएं शुरू कीं और लोगों से बड़ी मात्रा में निवेश एकत्र किया, लेकिन साल 2017 में कंपनी के एमडी जयचंद्रन और अन्य सहयोगियों ने निवेशकों के पैसों की हेराफेरी की और फरार हो गए. इसके बाद ठगे गए निवेशकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके तहत लगभग 70 एफआईआर दर्ज की गईं.

ईडी ने पीएमएलए, 2002 के तहत जांच के दौरान आरोपियों और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए और संबंधित एफआईआर और आरोपपत्रों की जांच की. इस दौरान जांच में पाया गया कि आरोपियों ने लोगों के निवेश की राशि को धोखाधड़ी से कई कंपनियों के माध्यम से स्थानांतरित किया और उसे अचल संपत्तियों में निवेश कर धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) किया.

ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि एम. जयचंद्रन ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर धन को छिपाने के लिए कई अन्य कंपनियां बनाईं, जिनमें थुंचाथ गोल्ड एलएलपी, अकम्प्लीश गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड, थुंचाथ टूर एंड ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड, थुंचाथ चिट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. (IANS)

November 7, 2025 18:07 IST

तेलंगाना कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

हैदराबाद: एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘क्या हैदराबाद को महानगर बनाने वाली कांग्रेस नहीं थी? मेट्रो, आउटर रिंग रोड, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा… ये सब कांग्रेस सरकार ही लेकर आई थी… अगर हैदराबाद बाढ़ में डूबा है, तो जी. किशन रेड्डी केंद्र से एक पैसा भी नहीं लाएंगे. कालेश्वरम का निर्माण और विध्वंस तीन साल के भीतर हुआ… एक लाख करोड़ रुपये गोदावरी में बहा दिए गए… जुबली हिल्स के लोगों को सोच-समझकर वोट देना चाहिए… पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हैदराबाद विकास का इंजन बना था.’

November 7, 2025 17:21 IST

भारत-अफगान रिश्तों में नई गर्माहट, MEA ने कहा, ‘काबुल में तकनीकी मिशन अब अपग्रेड होकर बना दूतावास’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल के दिनों में कूटनीतिक संबंधों में तेजी आई है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का हालिया भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाला रहा. इस दौरान विकास सहयोग, मानवीय सहायता और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. जायसवाल ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री और अफगान विदेश मंत्री के बीच टेलीफोन पर भी विस्तृत बातचीत हुई है. उन्होंने पुष्टि की कि भारत का काबुल स्थित ‘टेक्निकल मिशन’ अब अपग्रेड होकर ‘एम्बेसी’ यानी दूतावास बन गया है. उन्होंने कहा कि अब मंत्रालय इस दूतावास की जिम्मेदारियों, संचालन और स्टाफ बढ़ाने की दिशा पर विचार कर रहा है. जायसवाल ने कहा, “हम अपने मिशन की कार्यक्षमता और उपस्थिति को और मज़बूत करने के लिए अगले कदम जल्द तय करेंगे.”

November 7, 2025 17:20 IST

MEA ने QUAD को बताया रणनीतिक साझेदारी का ‘वैल्यूएबल प्लेटफॉर्म’

दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि QUAD अब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक बेहद महत्वपूर्ण रणनीतिक मंच बन चुका है. उन्होंने कहा, ‘भारत QUAD को चार साझेदार देशों के बीच उन मुद्दों पर संवाद के एक वैल्यूएबल प्लेटफॉर्म के रूप में देखता है जो क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा से जुड़े हैं.’ जायसवाल ने बताया कि QUAD लगातार प्रगति कर रहा है और हाल ही में मुंबई में आयोजित India Maritime Week में भी इस प्लेटफॉर्म की भूमिका अहम रही. उन्होंने कहा कि 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित Quad Ports of the Future Conference में सदस्य देशों ने समुद्री सहयोग, डिजिटल कनेक्टिविटी और सुरक्षित समुद्री मार्गों पर गहन चर्चा की. MEA प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का यह समूह केवल सुरक्षा नहीं बल्कि आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को भी मजबूत करने की दिशा में बढ़ रहा है.

November 7, 2025 16:58 IST

‘मारब सिक्सर के, 6 गोली छाती में’ – पीएम मोदी का ताबड़तोड़ हमला, बोले- यही है ‘जंगलराज’ वालों की असली पहचान

भभुआ में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि ‘जंगलराज’ वाली सोच फिर से बिहार को अंधकार में धकेलने की साजिश कर रही है. पीएम मोदी ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा, ‘इनका नया गाना चल रहा है – “मारब सिक्सर के, 6 गोली छाती में”, यही इनका तौर-तरीका और प्लान है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग जनता की सेवा नहीं, बल्कि उसे डराने और लूटने की नीयत रखते हैं, वे विकास नहीं, सिर्फ बर्बादी लाते हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने बिहार में पहले भी फिरौती, अपहरण और हत्या का ‘जंगलराज’ कायम किया था, जिससे प्रदेश का औद्योगिक विकास रुक गया. मोदी ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने बिहार को उस भय के दौर से निकाला. अब कैमूर और डालमिया नगर जैसे इलाके विकास और पर्यटन की राह पर लौट रहे हैं. लेकिन जंगलराज की वापसी मतलब फिर से तबाही की वापसी है.’

November 7, 2025 16:13 IST

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित, रायबरेली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

रायबरेली की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को फरार घोषित कर दिया है. वर्ष 2021 में पुलिस के साथ अभद्रता के मामले में कई बार अदालत के आदेश के बावजूद उपस्थित न होने पर यह कार्रवाई की गई. विशेष लोक अभियोजक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत फरारी की उद्घोषणा भी जारी की है. मामले की अगली सुनवाई 13 नवंबर को तय की गई है. बता दें कि 2021 में रायबरेली के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने पर भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जमानत मिलने के बाद भी वे बार-बार सुनवाई में अनुपस्थित रहे. अदालत ने कहा कि आरोपी ने न्यायालय की शर्तों और आदेशों का लगातार उल्लंघन किया है, इसलिए अब उसे भगोड़ा घोषित किया जाता है.

November 7, 2025 15:56 IST

‘लालटेन, हाथ और लाल झंडा दिखते ही निवेशक भाग जाएंगे’, PM मोदी का आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ‘अगर निवेशकों को लालटेन, हाथ या लाल झंडा दिख गया, तो वे बिहार से भाग जाएंगे.’ मोदी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जब भी उनसे पूछा जाता है कि अपने वादे कैसे पूरे करेंगे, तो कहते हैं मेरे पास प्लान है. लेकिन जब प्लान बताने को कहा जाता है, तो चुप हो जाते हैं.’ मोदी ने आरजेडी के एक वायरल गाने का जिक्र करते हुए कहा कि ‘आरजेडी सरकार आने का इंतजार इसलिए कर रही है ताकि फिर से रंगदारी, अपहरण और अपराध का पुराना दौर लौट सके.’ उन्होंने कहा कि बिहार और देश को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ‘जंगलराज के युवराज’ फिर से वही पुराना अंधेरा लौटाने की तैयारी में हैं.

VIDEO | Bihar Elections 2025: Addressing a public gathering in Bhabua, PM Modi (@narendramodi) says, “Whenever the ‘Yuvraj of Jungle Raj’ is asked how he will fulfil the big promises he has made, he says he has a plan. But when he is asked to reveal what that plan is, he becomes… pic.twitter.com/8GDHkPTqXu

— Press Trust of India (@PTI_News) November 7, 2025

November 7, 2025 15:30 IST

जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने का आरोपी डॉक्टर सहारनपुर से गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. टीम गुरुवार देर शाम यहां पहुंची और एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर आदिल को हिरासत में लेकर श्रीनगर ले गई. मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर पुलिस ने मामले में पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डॉक्टर की पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की गई. डॉ. आदिल अहमद पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर), सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक बड़े अस्पताल में एमबीबीएस एमडी है. कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें आतंकी संगठन के समर्थन में संदेश लिखे थे. पुलिस ने 28 अक्टूबर को इस मामले में केस दर्ज किया था. जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें डॉ. आदिल पोस्टर लगाते हुए नजर आया.

इसके बाद श्रीनगर पुलिस ने उनके पैतृक गांव अनंतनाग में परिजनों से पूछताछ की और मोबाइल सर्विलांस के जरिए लोकेशन को ट्रेस करने में जुट गई, जिसके बाद जम्मू पुलिस टीम सहारनपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस व एसओडी के सहयोग से अंबाला रोड के अस्पताल से डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने एसएसपी आशीष तिवारी से मुलाकात कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं. आरोपी को थाना सदर बाजार में पेश किया गया, जहां से अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर पुलिस को सौंप दिया. (IANS)

November 7, 2025 14:59 IST

Breaking News Live Update: स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव को 2.25 करोड़ दिए गए

Breaking News Live Update:  विश्व विजेता भारतीय महिला टीम की तीन महिला सदस्यों का महाराष्ट्र मुख्यमंत्री निवास वर्ष बंगले पर अभिनंदन किया गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे मुलाकात की. स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव का सम्मान किया गया. कोच अमोल मजुमदार को भी सम्मानित करके 22 लाख 50 हजार नकद राशि चेक के माध्यम से दी गई. स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव इन तीनों को 2 करोड़ 25 लाख रुपए राशि भी दी गई.

November 7, 2025 13:57 IST

Breaking News Live Update: क्रिकेटर मोहम्मद शमी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Breaking News Live Update: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है. जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने यह नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट ने जो गुजारा भत्ता दिया जा रहा है वह पर्याप्त लग रहा है. हसीन जहां ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें कोर्ट ने शमी द्वारा दिए जाने वाले मासिक गुजारा भत्ते को बढ़ाने से इनकार कर दिया था.

November 7, 2025 12:23 IST

Breaking News Live Update: आजमी के घर पास वंदे मातरम् का गायन

Breaking News Live Update: बीजेपी के नेताओं ने सपा विधायक अबू आजमी के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर वंदे मातरम् गीत गाया. बीजेपी की तरफ से मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक राहुल नार्वेकर और बीजेपी मुंबई प्रेसिडेंट अमित साटम के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

November 7, 2025 12:13 IST

Breaking News Live Update: महाराष्ट्र के भिवंडी में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Breaking News Live Update: महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ी आग लगी है. यह आग एक डाइंग की फैक्ट्री में लगी. यहां कपड़े डाई करने का काम होता था. कैमिकल से आग के भड़कने की आशंका है. आग बुझाने की कोशिश जारी है. आग के कारण फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

November 7, 2025 11:25 IST

Breaking News Live Update: वंदे मातरम् गाने को लेकर मुंबई में बवाल

Breaking News Live Update: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पढ़वाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा आज सुबह बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी के दक्षिम मुम्बई वाले घर के पास पहुंचे. पुलिस ने एहतियातन अबु आजमी के घर के पास बैरिकेडिंग कर रखी है. लेकिन अबु आसिम आजमी घर पर नहीं थे, उनके कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और मंत्री को शरबत पिला कर और फूल दे कर जवाब दिया. आजमी पहले कह चुके हैं मुस्लमान वंदे मातरम् नहीं कह सकते. देश भर में आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगाठ मनाया जा रहा है.

November 7, 2025 11:22 IST

Breaking News Live Update: ईडी की दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी

Breaking News Live Update: ईडी ने दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. ये कार्रवाई हवाला कारोबार से जुड़े ऑपरेटरों के खिलाफ की जा रही है. ईडी की टीम को शक है कि इन हवाला डीलरों के जरिए कुछ भारतीयों ने दुबई में बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है, जिनकी जानकारी भारत में नहीं दी गई. सूत्रों के मुताबिक ये जांच FEMA के तहत चल रही है. ED को जानकारी मिली थी कि हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजे गए. ED का मानना है कि कई लोगों ने दुबई में इन पैसों प्रॉपर्टी खरीदी हुई है. ED की टीमों ने शुक्रवार सुबह दिल्ली और गोवा में एक साथ कई ठिकानों पर रेड मारी.

November 7, 2025 10:25 IST

Breaking News Live Update: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर डाक टिकट जारी

Breaking News Live Update: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को डाट टिकट जारी किया. इसके साथ उन्होंने इस मौके पर देश भर में साल पर चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत की. आज ही के दिन 1875 में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी.

November 7, 2025 10:21 IST

Breaking News Live Update: 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी टायगर मेमन और उसके परिवार की संपत्तियां होंगी नीलाम

Breaking News Live Update: 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मुख्य आरोपी टायगर मेमन और उसके परिवार के नाम पर दर्ज कई संपत्तियां जल्द ही नीलामी के लिए रखी जाएंगी. सूत्रों के अनुसार स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (फॉरफेचर ऑफ प्रॉपर्टी) एक्ट अथॉरिटी (SAFEMA) को विशेष टाडा अदालत से टायगर मेमन और उसके परिवार की कुल 17 संपत्तियों का विवरण प्राप्त हुआ है. इनमें से 8 संपत्तियों का कब्जा SAFEMA ने अपने पास ले लिया है, जिनमें मध्य मुंबई के माहिम स्थित अल हुसेनी बिल्डिंग में तीन फ्लैट शामिल हैं. यही वह जगह है, जहां कभी टायगर मेमन, उसके पांच भाई और उनकी मां साथ रहते थे और जहां साजिश की एक अहम बैठक भी हुई थी. इसी अल हुसैनी बिल्फिंग में टाइगर मेमन और उसके साथियों ने गाड़ियों में विस्फोटक प्लांट किए थे.

November 7, 2025 10:18 IST

Breaking News Live Update: दिल्ली एयरपोर्ट पर AMSS में तकनीकी खराबी, फ्लाइट्स प्रभावित

Breaking News Live Update: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हो रही है क्योंकि स्वचालित संदेश प्रणाली (AMSS) में तकनीकी खराबी आ गई है. यह प्रणाली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को जानकारी देने में मदद करती है. अभी अधिकारी उड़ान की जानकारी मैन्युअल तरीके से दर्ज कर रहे हैं, इसलिए कुछ उड़ानें देर से चल रही हैं. तकनीकी टीम इस समस्या को जल्द ठीक करने की कोशिश कर रही है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj