Syed Mushtaq Ali Trophy knockouts matches shifted from Indore to Pune: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच इंदौर से पुणे हुए शिफ्ट , फाइनल भी शामिल

Last Updated:December 05, 2025, 23:25 IST
Syed Mushtaq Ali Trophy knockouts matches shifted from Indore to Pune: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल सहित सुपर लीग स्टेज के मुकाबले अब इंदौर में नहीं खेले जाएंगे.ये सभी मुकाबले इंदौर से पुणे शिफ्ट कर दिए गए हैं. बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल भी पुणे में अब खेला जाएगा.
नई दिल्ली. बीसीसीआई को ‘लॉजिस्टिक कारणों’ से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल सहित सुपर लीग चरण के मैचों को इंदौर से पुणे स्थानांतरित करना पड़ा. बीसीसीआई सचिव सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप का ग्रुप लीग चरण अभी हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद और कोलकाता में चल रहा है. सुपर लीग चरण और फाइनल पहले इंदौर में आयोजित होने वाले थे.
सुपर लीग चरण 12 दिसंबर से शुरू होगा और फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा. बीसीसीआई सचिव सैकिया ने कहा, ‘हां, हमने सुपर लीग चरण के मैचों का स्थल इंदौर से पुणे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है.’ जानकारी मिली है कि यह कदम मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के अनुरोध पर उठाया गया जिसने उस समय होटल कमरों की कमी का हवाला दिया क्योंकि आठ टीम के बड़े सहयोगी सदस्यों और ब्रॉडकास्ट क्रू को एक साथ आवास देना मुश्किल हो रहा था.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल भी पुणे में अब खेला जाएगा.
साथ ही उस समय कुछ शादी समारोहों और डॉक्टरों के सम्मेलन (13 से 16 दिसंबर) के कारण पांच सितारा होटलों में पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं थे. सुपर लीग में आठ टीमें शामिल होंगी (प्रत्येक एलीट ग्रुप से शीर्ष दो) जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है और शीर्ष दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी.
पुणे में कुल 13 मैच खेले जाएंगे जिसमें 12 सुपर लीग मैच और एक फाइनल होगा. ये मैच दो स्थल गहुंजे स्टेडियम और पुराने एमसीए मैदान हैं.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
December 05, 2025, 23:25 IST
homecricket
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच इंदौर से पुणे हुए शिफ्ट , फाइनल भी शामिल



