Jhunjhunu Murder Case: जॉनी से मदिया तक…कैसे बनी वो गैंग जिसने खत्म कर दी डेनिस बावरिया की कहानी

Last Updated:October 26, 2025, 20:59 IST
Jhunjhunu Crime News: झुंझुनूं में चर्चित हिस्ट्रीशीटर डेनिस बावरिया हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जॉनी मेघवाल को गिरफ्तार किया, जिसने मदिया गैंग से चार युवकों की मुलाकात करवाई थी. रॉयल ट्रीट होटल में साजिश रची गई थी. अब तक छह गिरफ्तारियां हो चुकीं, जबकि मदिया और दीपक मालसरिया फरार हैं.
jhunjhunu crime news
रिपोर्ट: कृष्ण सिंह शेखावत
झुंझुनूं: झुंझुनूं से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. चर्चित हिस्ट्रीशीटर डेनिस बावरिया हत्याकांड में पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है. कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र उर्फ जॉनी मेघवाल को गिरफ्तार किया है, जो पूरे मर्डर प्लान की कड़ी साबित हो रहा है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि जितेंद्र उर्फ जॉनी ने ही मंदीप उर्फ मदिया को वो चार लड़के उपलब्ध करवाए थे जो आगे चलकर इस हत्याकांड में शामिल हुए. जॉनी ने अजय कुमार उर्फ अज्जू, ताराचंद, पंकज जाट और धर्मपाल को मदिया से मिलवाया था. चारों युवक पैसे कमाने की लालच में मदिया की गैंग में शामिल हो गए और डेनिस बावरिया की हत्या की साजिश में हाथ मिला लिया.
रॉयल ट्रीट होटल बना साजिश का अड्डापुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि जितेंद्र उर्फ जॉनी ने ही मंडावा रोड सीतसर स्थित रॉयल ट्रीट होटल में मदिया और चारों युवकों की मुलाकात करवाई थी. यहीं पर डेनिस बावरिया की हत्या का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया था. साजिश पहले से रची जा चुकी थी, और हर सदस्य को अपनी भूमिका सौंपी गई थी.
पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी, 2 अब भी फरारअब तक झुंझुनूं पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है. इनमें जितेंद्र उर्फ जॉनी की गिरफ्तारी सबसे अहम मानी जा रही है, क्योंकि वही मदिया गैंग का “कनेक्शन मास्टर” था जिसने बाकी सभी को जोड़ा. हालांकि, इस केस के मुख्य आरोपी मंदीप उर्फ मदिया और दीपक मालसरिया अभी भी फरार हैं. पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं.
झुंझुनूं में बढ़ा पुलिस अलर्टइस नए खुलासे के बाद झुंझुनूं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. कोतवाली थाने की टीम हत्याकांड से जुड़े हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नज़र रख रही है. मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Jhunjhunu,Rajasthan
First Published :
October 26, 2025, 20:59 IST
homerajasthan
जॉनी से मदिया तक…कैसे बनी वो गैंग जिसने खत्म कर दी डेनिस बावरिया की कहानी



