Rajasthan

 Rajasthan Weather Report: राजस्थान के इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

जयपुर. राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राजस्थान में गुरुवार को दोपहर तक तेज धूप और गर्मी का असर पूरे प्रदेश में महसूस किया गया. जयपुर, अजमेर, गंगानगर जैसे शहरों में दोपहर तक चिलचिलाती धूप के कारण लोग परेशान रहे. हवा में उमस और तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का प्रकोप चरम पर था. हालांकि, शाम होते-होते पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम ने करवट ली.

इधर, मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई. पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर दर्ज की गई. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 46.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक) दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 10 से 30 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

जैसलमेर रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अजमेर में 42.2 डिग्री, अलवर 39.0 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 40.8 डिग्री, सीकर में 41.5 डिग्री, कोटा में 43.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.0 डिग्री, बाड़मेर में 46.1 डिग्री, जैसलमेर में 46.7 डिग्री, जोधपुर में 42.6 डिग्री, बीकानेर में 44.9 डिग्री, चूरू में 43.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 43.3 डिग्री और माउंट आबू में 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान ये रहा

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अजमेर में 26.3 डिग्री, अलवर में 29.2 डिग्री, जयपुर में 28.2 डिग्री, सीकर में 26.0 डिग्री, कोटा में 25.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, बाड़मेर 29.4 डिग्री, जैसलमेर में 28.3 डिग्री, जोधपुर में 29.8 डिग्री, बीकानेर में 31.6 डिग्री, चूरू में 27.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 27.6 डिग्री और माउंट आबू में 23.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

राजस्थान के मुख्य जिलों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानजयपुर40.828.2जैसलमेर46.728.3बाड़मेर46.129.4चित्तौड़गढ़45.029.8बीकानेर44.931.6चूरू43.527.6श्री गंगानगर43.327.6

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर संभागों के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी, हल्की मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है. इसके अलावा आंधी बारिश की गतिविधियां 3 से 7 मई के दौरान राज्य के कुछ भागों में जारी रहने, तापमान में  सेल्सियस की गिरावट होने से उष्ण लहर से राहत मिलने की प्रबल संभावना है. ऐसे आगामी कुछ दिनों तक राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj