6 साल बाद पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं पेरेंट्स, दी गुड न्यूज, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

Last Updated:April 21, 2026, 17:39 IST
टीवी के पॉपुलर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं. पहले से एक बेटे के माता-पिता यह जोड़ी अब नए मेहमान के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित है.
ख़बरें फटाफट

पूजा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर ये गुड न्यूज फैंस को दी है.
नई दिल्ली. टेलीविजन के मशहूर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. मंगलवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की. पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्रेंसी के सफर की कुछ झलक दिखाई. वीडियो की शुरुआत उस पल से हुई, जब पूजा का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आता है. उस दौरान उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर खुशी का भाव नजर आ रहा है.
वीडियो में दिखाया गया है कि खबर मिलने के बाद उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आते हैं और उनके परिवार का कैसा रिएक्शन रहता है. एक सीन में पूजा शीशे के सामने खड़ी होकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं. अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘प्रेग्नेंसी की परेशानियां और उनका हल’.
View this post on Instagram



