जालोर का पीलू फल बना गर्मी के लिए रामबाण! लू में होता मीठा, शरीर को देता ठंडक, सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद

Last Updated:April 28, 2026, 16:09 IST
Rajasthan cooling desert fruit “pilu” : राजस्थान के जालोर में भीषण गर्मी के बीच पीलू फल लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बन रहा है. जाल के पेड़ पर लगने वाला यह छोटा फल लू में और ज्यादा मीठा हो जाता है. स्वाद के साथ-साथ इसके औषधीय गुण भी इसे खास बनाते हैं, जो शरीर को ठंडक और ताकत देने में मददगार हैं.
ख़बरें फटाफट
जालोर : राजस्थान के तपते रेगिस्तान में… जहां गर्मियों में लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर देते हैं… वहीं कुदरत ने राहत का एक अनोखा तोहफा भी दिया है – पीलू. जाल के पेड़ पर लगने वाला यह छोटा-सा फल ज्येष्ठ और आषाढ़ माह की भीषण गर्मी में पकता है. खास बात ये है कि जितनी तेज गर्मी और लू चलती है… उतना ही यह फल मीठा और रसीला हो जाता है.
इसी वजह से पीलू को रेगिस्तान का अंगूर और मेवा भी कहा जाता है. रंग-बिरंगे छोटे-छोटे दानों से लदे ये पेड़ दूर से ही लोगों को आकर्षित करते हैं… और राह चलते लोग भी इन्हें देखकर खुद को रोक नहीं पाते. पीलू सिर्फ स्वाद में ही खास नहीं है, बल्कि यह गर्मी में शरीर के लिए एक प्राकृतिक राहत का काम करता है. यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और लू के असर को कम करने में मददगार माना जाता है.
पीलू: छोटा फल, बड़े औषधीय फायदेवरिष्ठ आयुर्वेदिक विशेषज्ञ दामोदर प्रसाद शर्मा ने लोकल18 को बताया कि….पीलू खाने में थोड़ा खुश्क होता है… अगर इसे अकेले दाने के रूप में खाया जाए तो गले में हल्की खुश्की या चुभन महसूस हो सकती है, लेकिन इसके औषधीय गुण बहुत अधिक हैं. यह किडनी के लिए लाभकारी है और आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त और कफ – तीनों दोषों को संतुलित करता है. गर्मी में यह शरीर को ठंडक देता है और लू के प्रभाव को कम करता है. साथ ही यह शरीर को ताकत देता है और लिवर के लिए भी फायदेमंद है.
रेगिस्तान का कूलिंग फ्रूट है पीलूमहिलाओं की महामारी समस्याओं में भी यह उपयोगी माना जाता है. बच्चों के मानसिक विकास, आंखों की रोशनी और बालों की वृद्धि के लिए भी पीलू लाभकारी है. पीलू छोटे आकार का जरूर है, लेकिन इसके फायदे किसी खजाने से कम नहीं हैं. सबसे खास बात ये है कि भीषण गर्मी और अकाल के समय जब अधिकतर पेड़-पौधे सूख जाते हैं, तब भी जाल का पेड़ हरा-भरा रहता है और फलों से लदा होता है. यानी यह सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी जीवन का सहारा बनता है. रेगिस्तान की इस तपती धरती पर पीलू… सच में एक ऐसा प्राकृतिक ‘कूलिंग फ्रूट’ है, जो गर्मी में राहत देने के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jalor,Rajasthan
First Published :
April 28, 2026, 16:09 IST



