Sports

Suryakumar yadav also celebrate chhath puja: छठ पूजा को मिस करेंगे सूर्यकुमार यादव

Last Updated:October 25, 2025, 10:28 IST

Suryakumar yadav also celebrate chhath puja: छठ महापर्व पर सूर्यकुमार यादव ने परिवार संग 2021 में पूजा की थी, इसकी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की थी. इस वक्त वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं.

इस वक्त छठ महापर्व की धूम पूरे देश में है. चार दिन के इस पावन त्योहार का शुभारंभ हो चुका है. बेहद कड़े नियमों का पालन करते हुए श्रद्धा और भक्ति में डूब कर इस पावन पर्व को देश के हर कोने में इसे मानने वाले मनाते हैं.

Suryakumar Yadav, Suryakumar Yadav fined, Suryakumar Yadav 30 percent fined, bcci appeal Suryakumar Yadav verdict, bcci appeal icc Suryakumar Yadav fined verdict, ind vs pak, asia cup, सूर्यकुमार यादव, एशिया कप

छठ पर्व को खास कर बिहार और यूपी में रहने वाले लोग मनाते हैं. भारतीय टीम में खेलने वाले कई खिलाड़ी इन राज्यों से आते हैं जो इस पर्व को मनाते हैं. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर में भी छठ को मनाया जाता है.

इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर टी20 सीरीज खेलने गए सूर्यकुमार यादव छठ पर्व को जरूर मिस करेंगे. उनके घर में भी इस महापर्व को मनाया जाता है. साल 2021 में उन्होंने मां के छठ करने की तस्वीर साझा की थी.

नवंबर 2021 में सूर्यकुमार यादव ने पूरे परिवार के साथ आस्था के पर्व छठ को मनाने की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की थी. तस्वीरों को देख कर पता चलता है कि उनकी मां भी छठ का व्रत करती हैं. हालांकि अब वो इसे रखती है या नहीं इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है.

सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ जो तस्वीर साझा की थी उसमें उनकी मां जल में सूप लेकर खड़ी नजर आई थी. टी20 कप्तान परिवार को बाकी लोगों के साथ मैदान में बनाए गए घाट में सूर्य को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव बहन, पिता और पत्नी के साथ छठ के दौरान घाट पर पूजा करते नजर आए थे. अर्घ्य देने के बाद मां ने उनको जल में खड़े होकर ही तिलक लगाया था. वहीं जल से निकलने के बाद उन्होंने मां पैर छूकर आशीर्वाद लिए.

सूर्यकुमार यादव छठ के दौरान सफेद कुर्ता पजामा में नजर आए थे. उनकी पत्नी ने भी सफेद ड्रेस ही पहना हुआ था. पिता पीले रंग के कुर्ते में नजर एक जबकि बहन ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी.

First Published :

October 25, 2025, 10:28 IST

homesports

छठ पूजा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिस करेंगे टीम इंडिया के कप्तान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj