Rajasthan

झुंझुनूं में डेनिश बावरिया हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के करीब, दो सहयोगी चढ़े पुलिस के हत्थे!

Last Updated:October 31, 2025, 17:42 IST

Jhunjhunu News: डेनिश बावरिया हत्याकांड में झुंझुनूं पुलिस ने योगेंद्र उर्फ विक्की और संदीप उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी अभी फरार हैं, जांच जारी है.डेनिश बावरिया हत्याकांड गुत्थी सुलझने के करीब, दो सहयोगी चढ़े पुलिस के हत्थे!

कृष्ण सिंह शेखावत/झुंझुनूं. जिले में चर्चित हिस्ट्रीशीटर डेनिश बावरिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्यारों को पनाह देने और भागने में मदद करने वाले दो सहयोगियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र उर्फ विक्की और संदीप उर्फ छोटू शामिल हैं. दोनों ने वारदात के बाद मुख्य हत्यारों को बचाने और फरार कराने में अहम भूमिका निभाई थी. पुलिस का कहना है कि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद मामले की गुत्थी सुलझने के करीब है, जबकि मुख्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है.

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्याकांड के बाद योगेंद्र उर्फ विक्की ने हत्यारों की कैंपर गाड़ी को अपने पास छिपा लिया था ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके. इसके बाद उसने अपनी निजी कार उन्हें दी, जिससे आरोपी फरार हो गए. वहीं संदीप उर्फ छोटू ने जयपुर पहुंचने के बाद हत्यारों को ठहराने की व्यवस्था की थी. उसने उनके लिए अस्थायी ठिकाना उपलब्ध कराया और उन्हें आगे निकलने में भी सहयोग किया. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे मुख्य आरोपियों के ठिकाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है.

कोतवाली थाना पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाईझुंझुनूं कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डेनिश बावरिया हत्याकांड में शामिल दो सहयोगी जिले में ही छिपे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने हत्यारों को भागने और छिपाने में मदद करने की बात स्वीकार की है.

मुख्य आरोपियों की तलाश और अन्य सहयोगियों की पहचान जारीझुंझुनूं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम अब हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर जल्द ही मुख्य हत्यारों तक पहुंचा जाएगा. इसके अलावा, पुलिस अन्य सहयोगियों की पहचान करने में भी लगी है जिन्होंने किसी भी रूप में इस अपराध को अंजाम देने में मदद की थी. अधिकारियों के मुताबिक, यह हत्याकांड संगठित तरीके से किया गया था और इसमें कई लोगों की भूमिका सामने आ रही है. पुलिस अब घटनाक्रम की पूरी श्रृंखला को जोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

October 31, 2025, 17:42 IST

homerajasthan

डेनिश बावरिया हत्याकांड गुत्थी सुलझने के करीब, दो सहयोगी चढ़े पुलिस के हत्थे!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj