नामी डायरेक्टर की दूसरी पत्नी बनी एक्ट्रेस, 4 साल में ही हुआ तलाक, 1 फैसले से तोड़ डाली सभी सामाजिक बेड़ियां

Last Updated:April 21, 2026, 08:37 IST
कल्कि कोचलिन बॉलीवुड का वो नाम हैं जिन्होंने पारंपरिक ढर्रे से हटकर अपने लिए एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है. अपनी बेबाक सोच, अलग तरह के किरदारों और प्रभावशाली अभिनय के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है. कल्कि कोचलिन ने मुख्यधारा की मसाला फिल्मों से हटकर अपनी अलग पहचान बनाई. वो अपनी फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के फैसलों से भी समाज की दकियानूसी सोच को चुनौती देती आई हैं. कल्कि की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है.
नई दिल्ली. कल्कि कोचलिन जन्म 10 जनवरी 1984 को पुडुचेरी (पांडिचेरी) में हुआ था. उनके माता-पिता फ्रेंच मूल के हैं और भारत आकर बस गए थे. उनका सरनेम ‘कोचलिन’ भी फ्रेंच विरासत को दर्शाता है. उनके पिता इंजीनियर थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
कल्कि भारत में पली-बढ़ी. उनकी परवरिश भारतीय और फ्रेंच कल्चर के अनुसार हुई. एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई लंदन से की है. लंदन में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान कल्कि की थिएटर्स और एक्टिंग के प्रति रूचि बढ़ी और उन्होंने भारत आकर फिल्मों में अपनी पहचान बनाने का फैसला किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
थिएटर के मंच पर काम करते हुए उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी, जिसने आगे चलकर उनके फिल्मी करियर की मजबूत नींव रखी. एक्ट्रेस ने साल 2009 में फिल्म देव डी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
Add as Preferred Source on Google
पहली फिल्म देव डी के सेट पर कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप की मुलाकात हुई थी और दोनों की जान-पहचान जल्द ही प्यार में बदल गई. प्यार परवान चढ़ने के बाद कल्कि और अनुराग कश्यप ने साल 2011 में शादी कर ली थी. एक्ट्रेस और डायरेक्टर का रिश्ता कुछ खास लंबा नहीं चला था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
2015 में दोनों का तलाक हो गया था. डायरेक्टर से तलाक के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अपनी ही शादी में अनदेखा महसूस करती थीं. उनके पति उन्हें नजरअंदाज करते थे. आखिरकार रिश्ते में कड़वाहट होती, उससे पहले ही उन्होंने तलाक ले लिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि इजरायल के रहने वाले गाय हर्षबर्ग को डेट कर रही थीं. कपल ने काफी लंबे समय तक डेट किया था. इस रिश्ते से एक्ट्रेस की एक बेटी सैफ्फो है. कल्कि ने साल 2020 में अपनी बेटी को जन्म दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
कल्कि और गाय हर्षबर्ग ने बेटी सैफ्फो के जन्म तक शादी नहीं की थी. बिना शादी के अपनी बेटी का स्वागत कर कल्कि कोचलिन ने न सिर्फ समाज की रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी बल्कि साफ कर दिया कि वो किसी भी दकियानूसी परंपराओं की परवाह नहीं करती हैं. एक्ट्रेस अपने बेबाक फैसलों के लिए जानी जाती हैं जो अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने में यकीन करती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फेम कल्कि कोचलिन ने साल 2024 में अपनी बेटी के जन्म के 4 साल बाद अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली. कपल ने अपनी शादी को कंफर्म किया था. एक्ट्रेस फिल्मों में भले ही सक्रिय हैं, लेकिन वो अपने परिवार के साथ मुंबई की भागदौड़ और ग्लैमर वर्ल्ड से दूर गोवा में रहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
एक्ट्रेस ने हाल ही में सोहा अली खान के शो पर शिरकत की थी जिस दौरान उन्होंने मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात की. कल्कि ने मेंटल हेल्थ की जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि जब उनका दिल टूटा था. उनका ब्रेकअप हुआ था तो वो बुरी तरह बेहाल हो गई थीं. उनको कई महीने तक नींद नहीं आती थी. कल्कि कोचलिन पोस्टपार्टम डिप्रेशन से लेकर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने इसपर अपनी बुक भी लिखी थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
कल्कि ने मदरहुड पर ‘द एलिफेंट इन द वुम्ब’ लिखी है जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में आने वाले बदलाव के बारे में खुलकर बात करती है. इस किताब में मां बनने को समाज की नजरों से नहीं बल्कि एक महिला की नजरों से देखा गया है. कल्कि का मानना है कि मां बनना सिर्फ महानता की निशानी नहीं होनी चाहिए बल्कि वो एक महिला का निजी फैसला होना चाहिए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kalkikanmani)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 21, 2026, 08:37 IST



