Entertainment

हिला देगा थ्रिलर फिल्म का क्लाईमैक्स, मासूम पर डाली हैवान ने गंदी नजर, चाहता था नोंचना, 62 के हीरो ने किया विनाश

Last Updated:July 02, 2026, 12:32 IST

अगर आपको फिल्मों की कहानियों में रुचि है तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी. जहां विधायक का भाई मासूम पर गंदी नजर डालता है. 62 साल के हीरो ने पूरी कहानी ही पलट दी. चलिए बताते हैं.

ये कहानी शुरू होती है एक जवान लड़की से. जिसे कोर्ट उम्रकैद की सजा सुनाती है. जेल के इर्द-गिर्द आगे कहानी बढ़ती है. मगर किसी ने सोचा नहीं था ये कहानी खूनी खेल तक पहुंच जाएगी. चलिए आज आपको एक दमदार थ्रिलर फिल्म की कहानी से रूबरू करवाते हैं. जहां बदला, एक्शन और इंसाफ से भरा क्लाइमैक्स देखने को मिलता है. यकीन मानिए, फिल्म के पहले सीन से आखिरी सीन तक नजरें स्क्रीन से नहीं हटा नहीं पाएंगे.

ये कहानी है 62 साल के हीरो की फिल्म की. जी हां, हम बात कर रहे हैं संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ‘वध 2’ की. ‘वध 2’ साल 2025 में रिलीज हुई जिसमें योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला, नीना गुप्ता से लेकर कुमुद मिश्रा जैसे सितारे नजर आए.

‘वध 2’ की कहानी में बदले की आग का गुबार नजर आता है तो राइटर ये भी बताता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी की बात करें तो शंभुनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) और मंजू मिश्रा (नीना गुप्ता) दो मुख्य पात्र है.

Add as Preferred Source on Google

कहानी की शुरुआत होती है मंजू मिश्रा से. आरोप लगता है कि मंजू ने एक कपल की जान ले ली है. इस आरोप के चलते उसे उम्रकैद की सजा मिलती है और वह पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे बिताती है. यही उसकी मुलाकात शंभुनाथ से होती है. शंभुनाथ पुलिस कॉन्सटेबल है, जो मंजू को पसंद करता है. जेल के अंदर उसकी मदद करता है.

मंजू की पूरी जवानी जेल में कट गई. अब उसकी सजा पूरी होने ही वाली थी कि एक जेल में आई नई लड़की नैना के चलते सबकुछ पलट जाता है. दरअसल नैना को झूठे केस में फंसाया गया. वह देखने में बहुत नरम, सीधी-सादी और जवान है.

एक दिन जेल में बंद विधायक के भाई केशव की नजर नैना पर पड़ती है. केशव अपने भाई के दम पर ठाठ-बाट से रहता है. गुंडई करता है तो खूब शराब पीता है. कई कॉन्सटेबल भी उसकी जी-हुजूरी करते हैं.

एक दिन केशव गंदी नजर से नैना को देखता है और उसे परेशान करने लगता है. केशव हद पार करता है और नैना से जबरदस्ती करना चाहता है. ये सब देख मंजू और शंभुनाथ नैना की मदद करते हैं. गंदी नजर से शुरू हुआ ये खेल खूनी मंजर में बदल जाता है. 62 साल के संजय मिश्रा का किरदार केशव को दर्दनाक मौत देता है.

अगर आपको ये कहानी अच्छी लगी तो आप नेटफ्लिक्स पर मौजूद ‘वध 2’ को देख सकते हैं. तब आपको पता चलेगा आखिर कैसे एक आम कॉन्सटेबल केशव को मारता है. कैसे नैना चुंगल से बचती है. इस पूरे प्रकरण में दर्शकों को भरपूर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है. अगर आपको ये कहानी अच्छी लगी तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj