National

Bengal News Today LIVE | Mamata Banerjee Resign | BJP TMC News | बंगाल के चुनाव नतीजों से बौखलाई ममता बनर्जी का इस्तीफे से इनकार, कैसे बनेगी BJP सरकार

West Bengal New CM LIVE: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे राजनीति का नक्शा बदल दिया. पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी इतनी बड़ी जीत के साथ उभरी है कि अब सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खड़ा हो गया है. क्या पार्टी अनुभवी नेता सुवेंदु अधिकारी को चुनेगी या नए चेहरे पर दांव लगाएगी? वहीं तमिलनाडु में जो हुआ वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. एक सुपरस्टार यानी विजय ने राजनीति में कदम रखा और सीधे सत्ता के दरवाजे तक पहुंच गया. जनता ने पारंपरिक राजनीति को झटका दिया है. यह चुनाव दिखाता है कि अब मतदाता बदलाव के लिए तैयार हैं. बंगाल और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों में नतीजों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा CM की कुर्सी को लेकर है. इस बीच खबर आ रही है कि ममता बर्नजी हार के बाद आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. वहीं तमिलनाडु में विजय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा.

आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी 206 से सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है. जबकि तृणमूल कांग्रेस 81 पर सिमट गई है. इससे 15 साल पुरानी सत्ता का अंत माना जा रहा है. अब पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने की है. कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन हाईकमान ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. दूसरी ओर तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि एक नई राजनीतिक धारा की शुरुआत है, जिसने DMK को सत्ता से बाहर कर दिया है.

तमिलनाडु में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर बड़ा इतिहास रच दिया है. यह जीत इसलिए खास है क्योंकि एक नए दल ने पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी और जनता का भरोसा जीत लिया.

एम के स्टालिन की अगुवाई वाली DMK को इस बार सत्ता से बाहर होना पड़ा है. यह हार राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है. विजय की लोकप्रियता और नई सोच ने मतदाताओं को आकर्षित किया.

बंगाल में बीजेपी के लिए मुख्यमंत्री का चयन सबसे अहम फैसला होगा. वहीं तमिलनाडु में विजय का CM बनना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. दोनों राज्यों में आने वाले दिनों में यह तस्वीर साफ होगी.

इन चुनाव परिणामों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा. बंगाल में बीजेपी की जीत उसके विस्तार को दिखाती है, जबकि तमिलनाडु में विजय की जीत क्षेत्रीय दलों के लिए नया संकेत है कि राजनीति में नए चेहरे भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

Bengal Govt News LIVE: अभिषेक बनर्जी का हमला, EVM बदलकर जीत छीनने का दावा!

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया तूफान खड़ा हो गया है. तृणमूल कांग्रेस के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने चुनाव नतीजों पर गंभीर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया पर ही निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी हारी नहीं है बल्कि उसे सुनियोजित तरीके से हराया गया है. अभिषेक ने कहा कि EVM में वोटों से छेड़छाड़ मुश्किल हो सकती है, लेकिन मशीनों को बदला जा सकता है. उन्होंने काउंटिंग के दौरान सिरीयल नंबर मेल न खाने, एजेंट्स के साथ मारपीट और काउंटिंग में देरी जैसे मुद्दों को उठाकर पूरे चुनावी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका कहना है कि यह केवल हार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के साथ बड़ा खेल है.

अभिषेक बनर्जी के बड़े आरोप एक नजर में:

EVM में सीधे वोट से छेड़छाड़ नहीं, लेकिन मशीन बदलने का गंभीर आरोप
काउंटिंग टेबल पर सिरीयल नंबर मेल नहीं खाने का दावा
दोपहर 2 बजे के बाद काउंटिंग एजेंट्स को मारकर भगाने का आरोप
CCTV फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड होने की बात
2 बजे तक 80-90 प्रतिशत काउंटिंग होनी चाहिए थी, लेकिन कई जगह बेहद धीमी प्रक्रिया
मीडिया पर माहौल बनाने और भाजपा की जीत पहले दिखाने का आरोप
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद कई जगह केवल केंद्र के कर्मचारियों की मौजूदगी
मतदाता सूची में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप, लाखों नाम हटाने और जोड़ने का दावा
10-15 लाख वोटों की काउंटिंग में हेरफेर का सीधा आरोप

West Bengal BJP Govt LIVE: EVM पर ममता के आरोपों की धज्जियां, CEC का पलटवार – सबूत दो वरना आरोप बेकार!

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: EVM विवाद पर सियासत तेज हो गई है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर चुनाव प्रशासन ने सख्त रुख दिखाया है. राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने साफ कहा कि बिना ठोस जानकारी के किसी भी आरोप का जवाब देना संभव नहीं है. उन्होंने पूछा कि मशीनें कहां थीं, किस टेबल पर थीं और किस विधानसभा सीट की बात हो रही है. साथ ही मतगणना केंद्र पर बदसलूकी के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि CCTV कैमरे लगातार चालू थे और किसी तरह की हिंसा की पुष्टि नहीं हुई. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि CEO की मतगणना में कोई सीधी भूमिका नहीं होती और पूरा काम रिटर्निंग ऑफिसर के जरिए होता है. मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी उम्मीदवार के साथ गलत व्यवहार होता तो शिकायत दर्ज होती और FIR भी होती, लेकिन ऐसा कुछ सामने नहीं आया. फाल्टा में पुनर्मतदान को लेकर उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसी तरह की गड़बड़ी रोकने पर खास ध्यान दिया जाएगा. मुख्यमंत्री के इस्तीफा न देने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक मामला है और इसमें चुनाव आयोग की कोई भूमिका नहीं है.

#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: EVM को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर, राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, “…अगर कुछ स्पष्ट नहीं है तो हम जवाब नहीं दे सकते। ये मशीनें क्या थीं? ये किस टेबल पर थीं? यह कौन सी विधानसभा सीट थी? अगर ये… pic.twitter.com/e0CpjRtzej

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026

ECI का बड़ा एक्शन! असम, केरल, TN, बंगाल और पुडुचेरी में नई विधानसभाओं का गठन शुरू

भारत निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में नई विधानसभाओं के गठन संबंधी अधिसूचनाएं संबंधित राज्यपालों को भेज दी हैं. 2026 के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब इन राज्यों में नई सरकार गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है.

 

जीतने के बाद बीजेपी वाले हिंसा नहीं कर रहे…पश्चिम बंगाल बीजेपी मुख्य प्रवक्ता का दावा

West Bengal Election Results 2026 Live: पश्चिम बंगाल बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता, देबोजीत सरकार ने कहा है कि तृणमूल का आरोप कि बीजेपी के कार्यकर्ता हिंसा कर रहे हैं चुनाव नतीजों के बाद. ये बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं हैं, ये असामाजिक तत्व हैं या फिर तृणमूल के लोग हैं. जो बीजेपी का झंडा लिए ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. अगर कोई पार्टी का भी शख्स ऐसा है तो उसके और इन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.”

बंगाल में ममता बनर्जी के हारने के बाद किन-किन नेताओं ने किया फोन?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,“सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन — सभी ने मुझे फोन किया. INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने मुझे बताया कि वे पूरी तरह और पूर्ण रूप से मेरे साथ हैं. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूती और भी बढ़ेगी. अखिलेश जी ने आज ही आने का प्रस्ताव दिया, लेकिन मैंने उन्हें कल आने को कहा. इसलिए वे कल आएंगे. एक-एक करके सभी आएंगे. मेरा लक्ष्य बहुत स्पष्ट है — मैं INDIA गठबंधन को और मजबूत करूंगी. अब मैं छोटे आदमी की तरह हूं. मेरे पास अब कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम इंसान हूं. आप यह नहीं कह सकते कि मैं आपकी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं. अब मैं एक आज़ाद पक्षी हूं. मैंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया है. इन 15 सालों में मैंने एक पैसा भी पेंशन नहीं लिया. वेतन भी एक पैसा नहीं लिया. लेकिन अब मैं आज़ाद पक्षी हूं. इसलिए मुझे कुछ काम करना है, और मैं वह काम करूंगी.”

Mamata banerjee Press conference LIVE: मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा…ममता बनर्जी का दावा

हम पूरे सरकारी तंत्र के खिलाफ लड़े. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे शामिल थे. SIR के तहत उन्होंने 90 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए. जब हम कोर्ट गए तो 32 लाख नाम वापस डाले गए… उन्होंने बहुत गंदा, घटिया और शरारती खेल खेला. मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा.”

Mamata banerjee Press conference LIVE: BJP ने चुनाव आयोग के साथ सीधा खेल खेला…ममता बनर्जी का दावा

ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ,“दुख की बात है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) इस चुनाव का खलनायक बन गया. उसने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लूटा और EVM को भी लूटा. क्या आप बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज बचा रहता है? यह कैसे संभव है? चुनाव से सिर्फ दो दिन पहले उन्होंने हमारे लोगों की गिरफ्तारियां शुरू कर दीं, जगह-जगह छापेमारी की. उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया, अपनी पार्टी के लोगों को पोस्टिंग दी. BJP ने चुनाव आयोग के साथ सीधा खेल खेला.  यह BJP और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ थी.

Mamata banerjee Press conference LIVE: मुझे मारा गया, बदसलूकी की गई…ममता बनर्जी का दावा

ममता ने दावा किया है कि उनके साथ मारा गया, लात मारी गई, बदसलूकी की गई.

West Bengal Election Results 2026 Live: बीजेपी ने 100 से अधिक सीटें चुरा लीं…ममता बनर्जी ने हारने के बाद पहली बार किया बड़ा दावा

2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद, ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए 100 से अधिक सीटें चुराने का दावा किया है. उन्होंने भवानीपुर में काउंटिंग के दौरान बदसलूकी और EVM/CRPF की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों के दुरुपयोग से भाजपा ने ‘100 से ज्यादा सीटें लूटीं’. उन्होंने कहा कि भवानीपुर में उनके एजेंट्स को परेशान किया गया और काउंटिंग रोक दी गई. हार के बावजूद, उन्होंने कहा कि वे फिर से वापसी करेंगी.

West Bengal Election Results 2026 Live: रुद्रनील घोष का तृणमूल पर तीखा हमला

हावड़ा से भाजपा विधायक और अभिनेता रुद्रनील घोष ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है. घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल ने ही सालों तक प्रदेश को लूटा है. उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक को पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है.

West Bengal Election Results 2026 Live: बीजेपी के सभी विधायकों को बुलाया गया भाजपा प्रदेश मुख्यालय

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को प्रदेश मुख्यालय तलब किया गया है. इस बैठक में विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह के प्रोटोकॉल, विधायक दल की बैठकों के नियमों और विधायी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. यह बैठक भविष्य की रणनीतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

West Bengal Election Results 2026 Live Updates: डीसीपी शांतनु सिन्हा के खिलाफ लुकआउट नोटिस, बीजेपी के सभी विधायकों को बुलाया गया कोलकाता

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई ‘सोना पप्पू’ मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है. जांच एजेंसी को उनके देश छोड़कर भागने की आशंका है, जिसके चलते सभी एयरपोर्ट्स और निकास द्वारों को अलर्ट कर दिया गया है.

कोलकाता DCP के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, ED की कार्रवाई

कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है. यह कार्रवाई ईडी की ओर से की गई है, जिसमें देश छोड़कर भागने की आशंका जताई गई है. मामला कथित सोना पप्पू केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित बताया जा रहा है, जिसकी जांच एजेंसी कर रही है.

West Bengal Government Formation Live: बंगाल में बीजेपी की तैयारी तेज, सभी विजयी विधायक प्रदेश मुख्यालय तलब

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को प्रदेश मुख्यालय बुलाया है. यहां उन्हें शपथ ग्रहण समारोह और विधायक दल की बैठकों से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि सरकार गठन की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके.

Elections Result Live: बंगाल ने फिर पाई अपनी चमक- BJP का पोस्ट

Elections Result Live: बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि ‘बंगाल ने अपनी खोई हुई गौरवशाली पहचान वापस पा ली है.’ पार्टी ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए लिखा कि इस दिन के लिए दशकों तक इंतजार किया गया और कई पीढ़ियों ने इसके लिए बलिदान दिया.

Tamil Nadu Government Formation Live: विजय की बैठक में क्या हुआ?

Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय ने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों के साथ अहम बैठक की, जिसमें नई जीतकर आए विधायकों ने उन्हें अपना नेता और तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री चुनने का समर्थन पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी समर्थन पत्र राज्यपाल को भेजे जाएंगे जिससे सरकार गठन की दिशा में आगे की प्रक्रिया तेज हो सके.

Elections Result Live: तोड़फोड़ पर बीजेपी की सख्त चेतावनी

Elections Result Live: पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़फोड़ के आरोपों के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि जो भी व्यक्ति इस तरह की घटनाओं में शामिल पाया जाएगा, उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा. टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ता उनके दफ्तरों और अन्य ढांचे को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि कुछ जगहों पर बीजेपी का झंडा लेकर लोगों ने तोड़फोड़ की, जिसकी पार्टी निंदा करती है. उन्होंने दोहराया कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसे निष्कासित किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आगे पार्टी के सामने बड़ी चुनौतियां हैं और उन पर ध्यान देना जरूरी है.

Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर मंथन तेज

Tamil Nadu Government Formation Live: चेन्नई के पानायूर कार्यालय में परामर्श से पहले TVK प्रमुख विजय ने नीति निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद 108 विधायकों से चर्चा की. वे लगातार विजयी उम्मीदवारों के साथ बैठक कर रणनीति बना रहे हैं. बहुमत न होने की स्थिति में सरकार गठन के विकल्पों पर गहन मंथन जारी है.

Elections Result Live:राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को संदेश

Elections Result Live: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार पर जश्न मनाने वाले पार्टी नेताओं को सख्त नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेस नेता और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की ‘चोरी’ बीजेपी के उस बड़े मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करना है.

Tamil Nadu Government Formation Live: टीवीके के साथ संभावित गठबंधन पर फैसला हाई कमान करेगा: कांग्रेस

Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलनाडु कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथागई ने TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) के साथ संभावित गठबंधन को लेकर कहा है कि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी का हाई कमान ही लेगा. उन्होंने कहा कि टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन उनके पास स्पष्ट बहुमत नहीं है, ऐसे में यह देखना होगा कि वे सरकार कैसे चला पाएंगे. जब उनसे गठबंधन की संभावना पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि इस विषय में कोई भी फैसला के. सेल्वापेरुंथागई नहीं बल्कि कांग्रेस हाई कमान करेगा. जबकि टीवीके के साथ किसी भी राजनीतिक समझौते पर अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व ही लेगा।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj