Sports

दुनिया के 4 क्रिकेटर… जो नशे में धुत होकर उतरे मैदान पर, एक ने ठोक दिए 175 रन, दूसरे ने जड़ दिया शतक

होमखेलक्रिकेट

दुनिया के 4 क्रिकेटर, जो नशे में धुत होकर उतरे मैदान पर, एक ने ठोक दिए 175 रन

Last Updated:August 16, 2026, 20:50 IST

4 cricketers played cricket under the influence of alcohol: क्रिकेट में खिलाड़ी मैदान के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. आज के दौर में नशे में दिखने पर वीडियो वायरल हो जाता है, लेकिन इतिहास में कई दिग्गजों ने नशे की हालत में खेलकर रिकॉर्ड बनाए. साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने भारी हैंगओवर में 175 रन ठोके, तो वेस्टइंडीज के गैरी सॉबर्स ने रातभर शराब पीने के बाद 150 रन बनाए. वहीं, एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने नशा करने के बाद शतक जड़ा और एंड्रयू साइमंड्स नशे में गिर पड़े थे.दुनिया के 4 क्रिकेटर, जो नशे में धुत होकर उतरे मैदान पर, एक ने ठोक दिए 175 रन Zoomइन चार क्रिकेटर्स ने नशे में धुत होकर मैच खेला.

नई दिल्ली. क्रिकेट केवल चौके-छक्कों और जीत-हार का खेल नहीं है, बल्कि इसके पीछे खिलाड़ियों की कई ऐसी अनसुनी और दिलचस्प कहानियां छिपी हैं जो फैंस को हैरान कर देती हैं. आज के डिजिटल दौर में अगर कोई क्रिकेटर मैच से ठीक पहले पार्टी करता या नशे में धुत नजर आ जाए, तो उसका वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो सकता है. लेकिन क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे लम्हे भी दर्ज हैं, जब खिलाड़ियों ने भारी हैंगओवर या नशे की हालत में मैदान पर कदम रखा और सिर्फ मैच ही नहीं खेला, बल्कि बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए. क्रिकेट के गलियारों में ऐसी ही कुछ चर्चित और हैरान कर देने वाली कहानियां मौजूद हैं, जहां खिलाड़ियों ने रातभर जाम छलकाने के बाद अगले दिन शतक और 175 रनों की अविश्वसनीय पारियां खेल डालीं.

साल 2006 में जोहान्सबर्ग के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया वह वनडे मुकाबला आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे महान मैचों में गिना जाता है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 434 रनों का पहाड़ा जैसा स्कोर खड़ा किया था, जिसे हासिल करना नामुमकिन माना जा रहा था. लेकिन इस नामुमकिन को मुमकिन बनाया साउथ अफ्रीका के विस्फोटक ओपनर हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) ने.

इन चार क्रिकेटर्स ने नशे में धुत होकर मैच खेला.

गिब्स ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि इस ऐतिहासिक मुकाबले से ठीक एक रात पहले वे देर रात एक बजे तक अपने दोस्त के साथ शराब पी रहे थे. मैच के दिन सुबह वे जबरदस्त हैंगओवर में थे. इसके बावजूद जब वे क्रीज पर उतरे, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. गिब्स ने महज 111 गेंदों का सामना करते हुए 157.65 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 175 रनों की आतिशी पारी खेल डाली. उनकी इस पारी में 21 शानदार चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. गिब्स के इस कारनामे की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 435 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. दिलचस्प बात यह है कि भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने भी अपने अंडर-19 दिनों में गिब्स को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया था.

रातभर पार्टी, सुबह ठंडे पानी से स्नान और गैरी सॉबर्स के 150 रनवेस्टइंडीज के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार सर गैरी सोबर्स (Gary Sobers) का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है. साल 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जिसकी चर्चा आज भी होती है. सॉबर्स ने अपनी आत्मकथा में स्वीकार किया था कि इस मैच के दौरान वे पूरी रात पार्टी कर रहे थे. पार्टी के बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को साथ लिया और सुबह 9 बजे तक लगातार शराब पीते रहे. मैच का समय नजदीक आने पर वे सीधे होटल पहुंचे, ठंडे पानी से स्नान किया और बिना सोए सीधे बैटिंग करने मैदान में उतर गए. मैदान पर उतरकर सॉबर्स ने जो खेल दिखाया, उसने अंग्रेजी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर 150 रनों की यादगार और विशाल पारी खेलकर सबको स्तब्ध कर दिया था.

जब नशे में खड़े-खड़े गिर पड़े थे एंड्रयू साइमंड्सऑस्ट्रेलिया के दिवंगत ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) अपनी बेबाक शैली और मैदान पर आक्रामक तेवरों के लिए जाने जाते थे. लेकिन साल 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले एक वनडे मैच से ठीक पहले वे एक अजीबोगरीब स्थिति में फंस गए थे. मैच वाले दिन साइमंड्स इस कदर नशे में धुत थे कि उनके लिए ठीक से खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था. जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच के लिए होटल में एकत्र हो रही थी, तब साइमंड्स सब खिलाड़ियों के सामने ही नशे के कारण संतुलन खोकर गिर पड़े. उनकी इस हालत को देखते हुए तत्कालीन प्रबंधन ने उन्हें तुरंत उस मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था.

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने बार की मस्ती के बाद जड़ा शानदार शतकइंग्लैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Fintoff) भी अपने करियर के दौरान कई विवादों और किस्सों को लेकर सुर्खियों में रहे. फ्लिंटॉफ ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने एक बार नशे की हालत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच की याद साझा करते हुए फ्लिंटॉफ ने बताया कि मैच से ठीक पहली रात वे एक बार में गए थे और वहां उन्होंने जमकर नशा किया था. अगली सुबह जब वे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, तो उनका ध्यान सिर्फ अपनी गेंद और बल्ले पर था. भारी हैंगओवर के बावजूद उन्होंने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर की दूसरी सेंचुरी ठोक दी.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 16, 2026, 20:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj