Entertainment

हीरोइन का इंदिरा गांधी से था खास रिश्ता, पूर्व प्रधानमंत्री ने कराई थी एक्ट्रेस के मम्मी-पापा की शादी

Last Updated:April 26, 2026, 08:37 IST

साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ अमीषा पटेल ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. उन्होंने ‘कहो ना प्यार है’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए करीना कपूर पहली पसंद थीं. उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन आखिरकार करीना कपूर ने फिल्म छोड़ दी और ये अमीषा पटेल के हिस्से में आ गई.

नई दिल्ली. अमीषा पटेल के पिता और राकेश रोशन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. करीना कपूर के फिल्म छोड़ने के बाद राकेश रोशन ने अपने दोस्त की बेटी को फिल्म में कास्ट किया. पहली ही फिल्म में अमीषा के अभिनय को काफी सराहा गया था. उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत की और फिर गदर, हमराज, गदर 2 जैसी फिल्मों में काम किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

अमीषा पटेल के पिता बैरिस्टर थे और वो राजनीति और इंडस्ट्री के नामचीन लोगों से अच्छी-खासी जान-पहचान रखते थे. एक्ट्रेस का परिवार दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के काफी करीब था. अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू में बताया था कि इंदिरा गांधी ने उनके मम्मी-पापा की शादी तय की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

अमीषा पटेल के पिता अमित पटेल नामी बैरिटस्टर थे. एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उनके माता-पिता की शादी इंदिरा गांधी की वजह से हुई थी. उन्होंने कहा था कि उनके पेरेंट्स की कुंडली नहीं मिल रही थी और फिर पूर्व प्रधानमंत्री की उपलब्धि को देखते हुए उनके पेरेंट्स की शादी की तारीख निकाली गई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

Add as Preferred Source on Google

अमीषा पटेल के पैरेंट्स की शादी साउथ मुंबई के कोलाबा स्थित ताज महल पैलेस में हुई थी. एक्ट्रेस के पेरेंट्स के घर पर दिलीप कुमार, देव आनंद और मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन का भी आना-जाना था. वो फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को जानते थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

इतना ही नहीं, ‘कहो ना प्यार है’ फेम एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके जन्म के वक्त इंदिरा गांधी उन्हें सबसे पहले देखने पहुंची थीं. जब उनके पेरेंट्स ने पूर्व प्रधानमंत्री के सूचित किया कि उनकी बेटी का जन्म हुआ है तो कुछ ही देर में इंदिरा गांधी उन्हें देखने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

अमीषा पटेल की निजी जिंदगी एक समय बड़े विवादों में आ गई थी, जब उन्होंने अपने पिता अमित पटेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला पैसों और वित्तीय प्रबंधन को लेकर था.बताया जाता है कि अमीषा ने आरोप लगाया था कि उनके कमाए हुए करोड़ों रुपये का गलत इस्तेमाल किया गया और उनकी अनुमति के बिना उनकी कमाई को ठीक तरह से मैनेज नहीं किया गया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

इसी विवाद के चलते उन्होंने अपने पिता से लगभग 12 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी कदम उठाया था. यह मामला उस समय काफी चर्चा में रहा, क्योंकि बॉलीवुड में परिवार के भीतर इस तरह का सार्वजनिक विवाद कम ही देखने को मिलता है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

हालांकि समय के साथ अमीषा पटेल और उनके परिवार के बीच फासले कम होने की खबर सामने आई. वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो कुछ फिल्मों के बाद एक्ट्रेस की फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर करिश्मा नहीं कर पाई थीं. उनका करियर पटरी से उतरने लगा था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 26, 2026, 08:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj