Rajasthan

बिजली थी गुल परिवार था नींद में, सुबह उड़ गए सबके होश, धौलपुर में चोरों ने 25 लाख के गहनों पर किया हाथ साफ

Last Updated:June 16, 2026, 23:29 IST

धौलपुर के नगला रायजीत गांव में बिजली कटौती के दौरान घर के बाहर सो रहे परिवार को चोरों ने निशाना बना लिया. चोरों ने मकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. सुबह जब परिवार जागा तो घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी खाली थी. चोरी हुए गहनों में हाल ही में विवाहिता बनी बेटी के जेवर भी शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बेटी के मायके के जेवर भी नहीं बचे, चोरों ने 25 लाख का खजाना किया साफZoomधौलपुर में 25 लाख के जेवर चोरी

धौलपुर. जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नगला रायजीत गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. यह वारदात सोमवार रात उस समय हुई, जब गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे. चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर को निशाना बनाया और बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, नगला रायजीत निवासी धर्मवीर सिंह के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया. देर रात अज्ञात बदमाश मकान के पीछे पहुंचे और दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर प्रवेश कर गए. घर में घुसने के बाद चोरों ने व्यवस्थित तरीके से अलमारी और बक्सों की तलाशी ली. उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए.

20 से 25 लाख रुपये के जेवरात चोरी

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए आभूषणों की कुल कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये आंकी जा रही है. परिवार ने बताया कि चोर घर में रखे सभी महत्वपूर्ण जेवरात अपने साथ ले गए. इनमें हाल ही में विवाहिता बनी उनकी बेटी के मायके में सुरक्षित रखे गए गहने भी शामिल थे. घटना के बाद परिवार सदमे में है और भारी आर्थिक नुकसान का सामना कर रहा है. मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे और घर के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था, जबकि अलमारी और बक्से खुले पड़े थे. जांच करने पर पता चला कि घर में रखे कीमती आभूषण चोरी हो चुके हैं. इसके बाद परिवार ने तुरंत बसेड़ी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बसेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा. क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj