Rajasthan

Bhagat Ki Kothi Diesel Engine | Old Diesel Engine Renovation | Jodhpur Railway Workshop | Indian Railways Modernization | Bhagat Ki Kothi News | Rajasthan Railway Update

Last Updated:December 20, 2025, 22:36 IST

Bhagat Ki Kothi Diesel Engine: जोधपुर स्थित भगत की कोठी रेलवे वर्कशॉप में पुराने और अनुपयोगी हो चुके डीजल इंजनों को नया जीवन दिया जा रहा है. आधुनिक तकनीक और कुशल इंजीनियरों की मदद से इन इंजनों की मरम्मत, पेंटिंग और ओवरहालिंग की जा रही है. इस प्रक्रिया से न सिर्फ इंजनों की कार्यक्षमता बढ़ रही है, बल्कि रेलवे को आर्थिक बचत भी हो रही है. यह पहल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

जोधपुर: जोधपुर के भगत की कोठी लोको शेड में भारतीय रेलवे की एक नई पहल के तहत पुराने डीजल इंजनों को नए रंग-रूप में संवारा जा रहा है, जहां बेहतर रख-रखाव और आकर्षक प्रस्तुति के उद्देश्य से डब्लूडीपी-4 श्रेणी के इंजनों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार वर्ष 2009-10 में कमीशन किए गए इंजनों का रंग फीका पड़ने के बाद यह निर्णय लिया गया, वहीं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने बताया कि अब तक तीन इंजनों का कार्य पूर्ण हो चुका है और पहले चरण में कुल 83 में से 40 डीजल इंजनों का नवीनीकरण किया जाएगा. उच्च गुणवत्ता वाले पेंट और आधुनिक तकनीक से किए जा रहे इस कार्य से न केवल इंजनों की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि उनके सेवा जीवन में भी इजाफा होगा.

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(डीजल) राजकुमार शर्मा ने इस संबंध में बताया कि डीजल इंजनों की पुनः पेंटिंग का कार्य 23 सितंबर 2025 से चल रहा है और अब तक भगत की कोठी लोको शेड के तीन डब्लूडीपी-4 बी डीजल इंजनों 40038,40034 एवं 40073 का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि इंजन संख्या 40044 पर कार्य प्रगति पर है। भगत की कोठी लोको शेड के 83 में से 40 लोको का पहले चरण में सौंदर्यीकरण किया जा रहा है.रंगरोगन के पश्चात इंजनों को पुनः पटरी पर ट्रेन संचालन के लिए भेजा जा रहा है जो यात्रियों के साथ आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे.

सौंदर्यीकरण से बढ़ेगा इंजनों का सेवा जीवन और रेलवे की सकारात्मक छविउन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण के दौरान उच्च गुणवत्ता वाले पेंट, मानक रंग योजना तथा आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे इंजनों की सतह की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सेवा जीवन में भी वृद्धि होगी. शर्मा के अनुसार डीज़ल इंजनों का सौंदर्यीकरण केवल बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रेल परिसंपत्तियों के संरक्षण,कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि तथा यात्रियों में सकारात्मक छवि निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है.

दस इलेक्ट्रिक लोको का भी होगा सौंदर्यीकरणडीजल इंजन के साथ-साथ लोको शेड में उन दस इंजनों का भी पेंटिंग से सौंदर्य संवारा जाएगा जो भगत की कोठी डीजल शेड को अन्य जोनों से प्राप्त हुए हैं.

रेलवे परिसंपत्तियों के उचित रख-रखाव का संदेशडीआरएम का कहना है कि इस पहल की रेलवे कर्मचारियों एवं आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। इससे न केवल डीज़ल इंजनों का स्वरूप निखरा है,बल्कि भारतीय रेलवे की गुणवत्तापूर्ण रख-रखाव एवं आधुनिक दृष्टिकोण की झलक भी सामने आई है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 20, 2025, 22:36 IST

homebusiness

पुराने इंजन,नई जान! भगत की कोठी में शुरू डीजल इंजनों का मेगा मेकओवर अभियान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj