1 मैच में तीन डेब्यू, विराट कोहली का विकेट लेने वाले की किस्मत चमकी, प्रिंस यादव को मौका

होमखेलक्रिकेट
1 मैच में तीन डेब्यू, विराट कोहली का विकेट लेने वाले की किस्मत चमकी
Last Updated:June 17, 2026, 13:42 IST
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से एक और खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिला है. अपनी तेज रफ्तार बॉल पर विराट कोहली जैसे दिग्गज का विकेट चटकाने वाले प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है. प्रिंस यादव को मिला वनडे डेब्यू का मौका
नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज एक खिलाड़ी के लिए यादगार होने वाली है. इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में अपनी तूफानी बॉल से जलवा बिखेरने वाले प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले इस तेज गेंदबाज को अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में खेलने का मौका दिया गया. प्रिंस को वनडे डेब्यू कैप उप कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों दी गई. आईपीएल 2026 में प्रिंस ने विराट कोहली को अपना बॉल पर चकमा देकर आउट किया था. मैच के बाद उन्होंने मिलकर युवा गेंदबाज से काफी देर बात भी की थी.
भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 1-0 से आगे है. धर्मशाला में बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी. अब दूसरा मैच जीतकर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. इस मुकाबले में एलएसजी के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे डेब्यू का मौका दिया है. उनको प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की जगह पर मौका दिया गया है. नितीश क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण बाहर हैं.
Precious moments ✨
Congratulations to Prince Yadav as he receives his #TeamIndia ODI debut cap from Vice-captain Shreyas Iyer 🥳👏



