Rajasthan

गोभी मैन जगदीश प्रसाद पारीक की कहानी | Success Story of Gobhi Man Jagdish Prasad Pareek

Last Updated:December 27, 2025, 09:31 IST

Sikar News: सीकर के जगदीश प्रसाद पारीक ने पिता के निधन के बाद पढ़ाई छोड़ ऑर्गेनिक खेती शुरू की. उन्होंने 25 किलो की गोभी उगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया और भारत सरकार से ‘पद्मश्री’ प्राप्त किया. ‘गोभी मैन’ के नाम से प्रसिद्ध पारीक आज जैविक खेती के माध्यम से किसानों की आय 5 गुना बढ़ाने के मिशन पर काम कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में स्थित अजीतगढ़ के एक साधारण किसान जगदीश प्रसाद पारीक ने खेती को विज्ञान और कला का अनूठा संगम बना दिया है. उन्होंने खेती में ऐसे नवाचार किए हैं कि आज भारत सरकार उन्हें कृषि वैज्ञानिक का दर्जा दे चुकी है. उन्नत किसान जगदीश प्रसाद 1970 से लगातार पूरी तरह ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं. उनकी यह यात्रा तब शुरू हुई जब पिता के निधन के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और परिवार की जिम्मेदारी के लिए हल थामना पड़ा. आज इसी माटी ने उन्हें न केवल करोड़ों की कमाई दी है बल्कि देश का प्रतिष्ठित सम्मान भी दिलाया है.

जगदीश प्रसाद ने अपने सफर की शुरुआत फूलगोभी की खेती से की थी. इस दौरान उन्होंने बीजों और किस्मों को लेकर कई अनोखे प्रयोग किए. शुरुआत में उन्होंने आधा और पौने एक किलो का गोभी का फूल उगाकर सबको चौंका दिया. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इन फसलों को उगाने के लिए किसी भी तरह की केमिकल दवा या हाइब्रिड बीजों का उपयोग नहीं किया. केवल जैविक खाद और अपनी तैयार किस्मों के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. फूलगोभी की नई किस्में ईजाद करने के कारण ही लोग आज उन्हें ‘गोभी मैन’ के नाम से जानते हैं.

रिकॉर्ड्स की फेहरिस्त: 25 किलो की गोभी और 86 किलो का कद्दूपारीक के खेत में उगने वाली सब्जियाँ किसी चमत्कार से कम नहीं लगतीं. उन्होंने अपने खेत में 25 किलो 250 ग्राम वजनी गोभी का फूल उगाकर सबको हैरत में डाल दिया था. इसके अलावा उन्होंने 86 किलो का कद्दू. 6 फीट लंबी घीया. 7 फीट लंबी तोरई और 1 मीटर लंबा बैंगन उगाकर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. उनके खेत की एक गाजर साढ़े तीन फीट तक लंबी होती है. इन नवाचारों को देखने और सीखने के लिए आज देश भर से किसान उनके पास आते हैं. उनकी तकनीक अपनाकर अन्य किसान भी अपनी आय में 5 गुना तक वृद्धि कर रहे हैं.

पद्मश्री सहित कई राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजे गएजगदीश प्रसाद पारीक की मेहनत की महक राष्ट्रपति भवन तक पहुँची है. वे अपने द्वारा उगाए गए विशाल फूलों को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम. प्रणब मुखर्जी और कई मुख्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं. भारत सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें ‘पद्मश्री’ अवार्ड से सम्मानित किया है. इसके अलावा उन्हें साल 2000 में श्रुति सम्मान और 2001 में फर्स्ट नेशनल ग्रास रूट इनोवेशन अवार्ड भी मिल चुका है. 15 किलो की गोभी के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है और सबसे वजनी गोभी उगाने के मामले में वे विश्व में दूसरे स्थान पर हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

First Published :

December 27, 2025, 09:31 IST

homeagriculture

मिलिए भारत के असली ‘गोभी मैन’, जिन्होंने उगाया 25 किलो का फूल, किसानों के…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj