भेड़ को बचाने नहर में कूदे 2 भाई, एक की गई जान, दूसरे को गांव वालों ने बचाया, खदान में मिले मां-बेटी के शव

Last Updated:June 24, 2026, 16:48 IST
Udaipur News Today: राजस्थान में दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र में कंवरसेन लिफ्ट नहर में भेड़ को बचाने के प्रयास में दो भाई कूद गए. ग्रामीणों ने एक भाई दौलतराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 26 वर्षीय डूंगरराम नहर में डूब गया. घंटों चले सर्च अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया. डूंगरराम खिलेरिया गांव का निवासी था. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है. वहीं उदयपुर जिले के कुराबड़ क्षेत्र के रोडगा गांव की एक खदान में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई. पानी में तैरते मिले 40 वर्षीय लोगरी और 12 वर्षीय कंकु के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है.
ख़बरें फटाफट
भेड़ को बचाने नहर में कूदे 2 भाई, एक की गई जान
बीकानेर: राजस्थान के दो अलग-अलग जिलों से दिल दहला देने वाले हादसों की खबर सामने आई है. बीकानेर के लूणकरणसर में जहां एक भेड़ को बचाने के चक्कर में दो सगे भाई नहर में कूद गए, जिसमें एक भाई की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरी तरफ उदयपुर के कुराबड़ इलाके में एक खदान के पानी में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है.
लूणकरणसर क्षेत्र के खिलेरिया गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ कंवरसेन लिफ्ट नहर में डूबने से एक 26 साल के युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, कंवरसेन लिफ्ट नहर के पास से गुजरते समय एक भेड़ अचानक नहर के तेज बहाव में गिर गई. भेड़ को डूबता देख उसे बचाने के लिए खिलेरिया गांव निवासी दो सगे भाई दौलतराम और डूंगरराम ने बिना सोचे-समझे नहर में छलांग लगा दी. देखते ही देखते दोनों भाई भी पानी के तेज बहाव में फंस गए और डूबने लगे.
घंटों की मशक्कत के बाद मिला डूंगरराम का शववहाँ मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक भाई दौलतराम को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन, 26 वर्षीय डूंगरराम पानी के गहरे गर्त में लापता हो गया. सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया. घंटों की भारी मशक्कत के बाद आखिरकार डूंगरराम का शव नहर से बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
खदान के पानी में मां और बेटी के शववहीं, उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र से आई है, जहां रोडगा गांव में स्थित एक खदान के पानी में मां और बेटी के शव तैरते हुए पाए गए. ग्रामीणों ने खदान के गहरे पानी में दो शवों को तैरते हुए देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकाओं की पहचान 40 वर्षीय लोगरी बाई और उनकी 12 वर्षीय मासूम बेटी कंकु के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही कुराबड़ थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची.
दोनों शवों को पानी से बाहर निकलापुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकला और शिनाख्त के बाद उन्हें अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. मां-बेटी की मौत खदान में पैर फिसलने की वजह से डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य रहस्यमयी कारण है, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए गहन तफ्तीश में जुट गई है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Rajasthan



