Udaipur news I rajasthan news I डंपर से कुचलकर महिला की मौत

Last Updated:June 15, 2026, 18:48 IST
Udaipur Accident:उदयपुर जिले के गोगुंदा हाईवे पर स्थित बरोडिया पेट्रोल पंप के बाहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस का इंतजार कर रही वृद्ध महिला की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतका अपनी अस्पताल में भर्ती भतीजी से मिलकर घर लौट रही थी. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और डंपर को जब्त कर लिया.
उदयपुर. जिले के गोगुंदा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. गोगुंदा हाईवे पर स्थित बरोडिया पेट्रोल पंप के बाहर बस का इंतजार कर रही एक वृद्ध महिला की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, पड़ावली निवासी टमू कुंवर अपनी अस्पताल में भर्ती भतीजी से मिलकर घर लौट रही थी. वह बरोडिया पेट्रोल पंप के बाहर बस का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान पेट्रोल भरवाने आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया. टायर के नीचे आने से वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए.
ड्राइवर फरार, वाहन जब्त
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और समाजसेवियों को दी. सूचना मिलते ही समाजसेवी बालू भील ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है. फरार चालक की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है.
परिजनों में कोहराम, क्षेत्र में शोक
हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना को लेकर शोक की लहर फैल गई है. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बन चुके हैं. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipur,Rajasthan



