Entertainment
Welcome to the Jungle Box Office Day 6: ‘वेलकम टू द जंगल’ की धीमी रफ्तार, छठे दिन सिंगल डिजिट में हुई कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ एक ऐसी धमाकेदार कॉमेडी फिल्म है, जिसमें 30 से ज्यादा सितारों ने काम किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, विंदू दारा सिंह, दलेर मेहंदी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन और उर्वशी रौतेला ने भी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया है.



