Entertainment

जब 9 साल के थे रजत बेदी, तब हुई थी पिता की मौत, बॉलीवुड के थे बड़े डायरेक्टर, फादर्स डे पर भावुक हुए एक्टर

Last Updated:June 21, 2026, 16:04 IST

रजत बेदी ने फादर्स डे के मौके पर अपने बचपन, पिता की यादों और परिवार की फिल्मी विरासत को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि बहुत कम उम्र में पिता को खो देने का दर्द आज भी है और यही अनुभव उन्हें हर कदम पर मजबूत और भावुक दोनों बनाता है.

फादर्स डे को आम लोग और सेलेब्स अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं. ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से लाइम लाइट में एक्टर रजत बेटी ने अपनी बचपन की यादों और पिता से जुड़े किस्से के बारे में बताया है. उनके पिता का निधन उस वक्त हुआ, जब वह सिर्फ 9 साल के थे. उन्हें तब पिता की इम्पोर्टेंस का भी अंदाजा नहीं था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajatbedi24)

आईएएनएस के मुताबिक, रजत बेदी ने कहा, ”मेरे जीवन में पिता का साथ बहुत कम समय के लिए रहा. मैं जब 9 साल का था, तब मैंने अपने पिता को खो दिया था. इतनी छोटी उम्र में मुझे इस बात की समझ नहीं थी कि पिता का जीवन में क्या महत्व होता है, लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ और जब दूसरे बच्चों को उनके पिता के साथ देखता था, तब जीवन में एक खालीपन महसूस होता था.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajatbedi24)

रजत बेदी ने कहा, “यह एहसास धीरे-धीरे मेरे अंदर गहराई से बैठ गया कि पिता का प्यार जीवन में कितना जरूरी होता है. समय के साथ मेरे अंदर यह भावना और मजबूत होती गई कि भले ही मेरे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajatbedi24)

Add as Preferred Source on Google

रजत बेदी ने कहा, “जब भी मैं किसी मुश्किल में होता हूं या फिर असफलता से गुजरता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मेरे पिता अदृश्य रूप से मुझे संभाल रहे हैं और आगे बढ़ने की ताकत दे रहे हैं. वह हर मुश्किल से उबरने में मदद कर रहे हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajatbedi24)

रजत बेदी ने आगे कहा, ”मेरे पिता के साथ समय बहुत सीमित रहा, लेकिन जितना भी समय मिला वह मेरे लिए बहुत खास था. कभी-कभी मैं अपने पिता के साथ शूटिंग पर जाया करता था और उनके साथ कुछ पल बिताने का मौका मिलता था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajatbedi24)

रजत बेदी ने आगे कहा, ” वह मुझे प्यार से गले लगाते थे और मेरे साथ खेलते भी थे. हालांकि वह काफी व्यस्त रहते थे, क्योंकि वे फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़े निर्माता और निर्देशक थे, लेकिन उन थोड़े से पलों की यादें आज भी मेरे दिल में ताजा हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajatbedi24)

रजत बेदी ने अपने परिवार की फिल्मी और साहित्यिक विरासत के बारे भी विस्तार से बताया. उन्होंने कहा, ”मेरा परिवार कला और सिनेमा की दुनिया में काफी सम्मानित रहा है. मेरे दादा राजिंदर सिंह बेदी एक प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार थे, जिन्होंने भारतीय साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई महान लेखकों और फिल्मकारों के साथ काम किया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajatbedi24)

रजत बेदी ने कहा, ”मेरे पिता नरेंद्र बेदी भी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक थे. उन्होंने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया और हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं. मेरे परिवार ने हमेशा मेहनत और कला को महत्व दिया है, और अब मैं उसी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं. यह मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है कि मैं अपने परिवार के नाम और काम को आगे लेकर जाऊं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajatbedi24)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj