Entertainment

जब संजीव कपूर को अक्षय कुमार से ज्यादा फीस मांगना पड़ा भारी, ₹1 के लिए मेकर्स ने किया रिजेक्ट, फिर ऐसे पलटा खेल

Last Updated:June 23, 2026, 12:41 IST

साल 2010 में ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन के लिए मेकर्स ने अक्षय कुमार को बतौर जज साइन किया था. इसके बाद जब देश के सबसे बड़े शेफ संजीव कपूर को यह शो ऑफर हुआ, तो उन्होंने मेकर्स से अक्षय कुमार से भी ज्यादा फीस मांग ली. संजीव कपूर का मानना था कि ये उनका फील्ड है और उन्हें ज्यादा फीस मिलनी चाहिए फिर चाहे वो 1 रुपये ही ज्यादा क्यों न हो. इस डिमांड को सुनते ही मेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया. जब संजीव कपूर को अक्षय कुमार से ज्यादा फीस मांगना पड़ा भारी, हुए बाहर Zoomसंजीव कपूर ‘मास्टर शेफ इंडिया’ के पहले सीजन का हिस्सा नहीं थे.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे महंगे और भारी-भरकम फीस लेने वाले सितारों में से एक हैं. फिल्मों से लेकर शोज तक, उनके प्रोजेक्ट्स का बजट करोड़ों में होता है. ऐसे में किसी दूसरे कलाकार का उनसे ज्यादा पैसों की डिमांड करना ही अपने आप में बड़ी बात है. आमतौर पर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के हाईएस्ट पेड एक्टर होते हैं, लेकिन 16 साल पहले टीवी के पहले सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने अक्षय कुमार से ज्यादा फीस की मांग की थी जिसकी वजह से उन्होंने शो का ऑफर गंवाना पड़ा था.

संजीव कपूर यूं तो कई बार ये किस्सा बयां कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने कलीनरी कल्चर से बातचीत करते हुए उस वाकये को दोहराया जहां उन्हें अक्षय कुमार से ज्यादा फीस मांगने की वजह से शो से रिप्लेस कर दिया गया था. वो कहते हैं कि ये साल 2016 की बात है जब मास्टर शेफ इंडिया भारत में शुरू हो रहा था. पहले सीजन में अक्षय कुमार थे और जब मेकर्स ने संजीव कपूर को अप्रोच किया तो उन्होंने खिलाड़ी कुमार से ज्यादा फीस की मांग कर डाली.

संजीव कपूर ने की थी अक्षय से ज्यादा फीस की डिमांड

संजीव कपूर का कहना है कि ये उनका फील्ड है और इसलिए उनका मानना था कि उन्हें अक्षय कुमार से ज्यादा फीस मिलनी चाहिए. सेलेब्रिटी शेफ ने खिलाड़ी कुमार से सिर्फ 1 रुपये ज्यादा फीस की मांग की थी जिसे मेकर्स ने ठुकरा दिया. संजीव कपूर पहले सीजन में शो का हिस्सा नहीं थे. वो कहते हैं कि उन्हें पता था कि सिर्फ वो ही इसे असली पहचान दिला सकते थे.

3 साल बाद ऐसे पलटा खेल

उनके मुताबिक पहले सीजन में मांग पूरी न होने के बावजूद मेकर्स बार-बार उनसे रिक्वेस्ट करते थे कि वो गेस्ट अपीयरेंस दे दें. उन्हें बार बार गेस्ट अपीयरेंस के लिए अप्रोच किया जाता था, लेकिन वो मना कर देते थे. आखिरकार जब शो भारत में लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाया तो मेकर्स ने तीसरे सीजन के लिए संजीव कपूर को दोबारा अप्रोच किया.

वो कहते हैं कि दूसरी बार में भी उन्होंने मना कर दिया था. उन्होंने पहले ही कह दिया था कि मेकर्स उनकी मांग नहीं मान पाएंगे और वो अपनी ही शर्तों पर काम करना चाहते हैं. हालांकि इस बार अपनी जरूरत को देखते हुए मेकर्स ने संजीव कपूर की मांग रखी और उन्हें उनकी शर्तों पर काम करने दिया.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj