जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल पूरे, 14-18 जनवरी को फिर जुटेंगे साहित्य और विचारों के दिग्गज, जानें खास थीम

जयपुर: राजस्थान में कला साहित्य और ‘विचार, कहानी और संवाद का सबसे बड़ा मंच जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल जिसका लोग पूरे सालभर ब्रेसरी से इंतजार करते हैं. ऐसे ही इस साल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 20वां संस्करण 14 से 18 जनवरी 2027 को आयोजित होगा. इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की थीम ‘विचारों, कहानियों और संवाद के 20 साल’ रखी गई है. जिसमें साहित्य, कला, इतिहास, राजनीति, विज्ञान, दर्शन, अर्थशास्त्र और समकालीन संस्कृति से जुड़े देश-विदेश के लेखक, विचारक, कलाकार और वक्ता एक बार जयपुर में जुटेंगे. इस बार लिंक फेस्ट का उद्देश्य किताबों और विचारों के माध्यम से अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और दृष्टिकोणों के बीच संवाद को मजबूत रहेगा.
2006 से शुरू होने के बाद जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल एक स्थानीय साहित्यिक आयोजन से आगे बढ़कर दुनिया के प्रमुख साहित्यिक और सांस्कृतिक मंचों में अपनी पहचान बना चुका है. इसलिए लोगों के लिए जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल खास मंच हैं. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अब तक फेस्टिवल 8,000 से अधिक लेखकों, वक्ताओं और कलाकारों की मेजबानी कर चुका है. जो पिछले 20 वर्षों की यह यात्रा किताबों और विचारों से लोगों को जोड़ने की ताकत बना और भारतीय साहित्यिक विरासत और भाषाई विविधता को एक मंच देने लिए यह फेस्टिवल सबसे लोकप्रिय हैं.
जल्द ही जारी होगी लिट फेस्ट के गेस्ट और कार्यक्रमों सूचीहर साल जयपुर के JLN मार्ग स्थित क्लार्क्स आमेर होटल में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता हैं, जहां लोगों को महिनों पहले फेस्टिवल के आयोजन कर्ताओं द्वारा दुनियाभर के दिग्गज लेखक, कलाकार और साहित्य से जुड़े लोगों की सूची जारी की जाती हैं. इस बार भी जल्द ही गेस्ट की सूची और पूरे कार्यक्रम की जानकारी लोगों के सामने आने वाली. पिछले संस्करण में गेस्ट के रूप में जिनेवा की वरिष्ठ भौतिक विज्ञानी अर्चना शर्मा, भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन, नोबेल पुरस्कार विजेता एस्तेर डुफलो और आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री लियो वराडकर सहित बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका किरण देसाई जैसे दिग्गज लोगों की उपस्थिति रही हैं. ऐसे ही इस बार दुनियाभर के दिग्गज लोगों को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के मंच के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
फेस्टिवल में बिखरता हैं विभिन्न साहित्य विषयों का रंगजयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में जयपुर वासियों को साहित्य, विचार, संवाद और संस्कृति के अद्वितीय संगम देखने को मिलता होता है जो कला के प्रति रूचि रखने वाले के लिए बेहद खास होता हैं. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हर साल विशेष थीम पर चर्चा होती हैं, ऐसे ही इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20वें संस्कारण में संस्कृतियो और भाषाओं पर ही विचारों का मंथन होगा. जहां नोबेल और बुकर पुरस्कार विजेताओं से लेकर इतिहासकारों, सांस्कृतिक विशेषज्ञों, राजनीतिक विश्लेषकों और दिग्गज खिलाड़ियों तक की उपस्थिति युवाओं के लिए खास रहेगी.
एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचतेजयपुर लिटरेचर फेस्टिवल हर साल भव्य रूप में आयोजित किया जाता हैं. जहां यह केवल एक फेस्टिवल के रूप में नहीं, बल्कि विचार और सहानुभूति का ऐसा मंच है जो समाजों को जोड़ता है. जिसमें लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. विचार और चर्चाओं के अलावा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल अपनी भव्यता, स्वादिष्ट जायके, राजस्थान के कलाकारों की कला, भव्य बुक फेस्टिवल को लेकर चर्चाओं में रहता हैं. जहां युवा पीढ़ी अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं.



