National

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टरों की निगरानी में

होमताजा खबरदेश

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Last Updated:October 16, 2026, 23:48 IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच (रूटीन चेकअप) के सिलसिले में अस्पताल में एडमिट किया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी हालत फिलहाल तरह स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनकी जांच की जा रही है.बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिरZoomबीते 7 अक्टूबर को पीएम मोदी ने की थी आडवाणी से मुलाकात. (File Photo : PIB/PTI)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को शुक्रवार (16 अक्टूबर) देर शाम अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें रूटीन चेकअप के लिए एडमिट किया गया है. फिलहाल उनकी तबीयत पूरी तरह स्थिर बनी हुई है. अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनकी आवश्यक चिकित्सीय जांच की जा रही है और वे पूरी तरह से डॉक्टरों की सघन निगरानी में हैं.

रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में एडमिट, डॉक्टरों की निगरानी जारी

16 अक्टूबर की देर शाम अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत सामान्य है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है. नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और रूटीन जांच पूरी होने तक उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. लाल कृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रमुख और वरिष्ठतम नेताओं में शुमार हैं.

हाल ही में पीएम मोदी ने आवास पर जाकर लिया था आशीर्वाद

इससे पहले 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर अपने 25 साल पूरे होने के अवसर पर आडवाणी से मुलाकात की थी. उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि आडवाणी जी का दशकों लंबा सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी रहा है और देश की प्रगति में उनका योगदान अतुलनीय है.About the Authorदीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 16, 2026, 23:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj