Health

सर्दियों में गाजर खाना ज्यादा फायदेमंद या मूली…कौन वजन घटाने में माहिर, कौन निकाले बलगम, जानें – Uttar Pradesh News

Last Updated:November 24, 2025, 05:05 IST

Health tips : सर्दियों में गाजर और मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन इन्हें सही मात्रा और सही समय पर खाना जरूरी है. लोकल 18 ने इस बारे में रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बात की. डॉ. आकांक्षा बताती हैं कि वैसे तो दोनों का संतुलित सेवन शरीर को पोषण देकर बीमारियों से बचाता है, लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है.LOCAL 18

सर्दियों के मौसम में बाजार में ताज़ी सब्जियों की भरमार होती है, जिनमें गाजर और मूली सबसे ज्यादा खाई जाती हैं. दोनों ही सब्जियां विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती हैं और शरीर को गर्म रखने के साथ कई पोषक लाभ देती हैं. लेकिन इन्हें खाने के साथ कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं, क्योंकि गलत तरीके से सेवन करने पर नुकसान भी हो सकता है.

LOCAL 18

सर्दी के मौसम में गाजर का सेवन करने से हमारी आंखों को फायदा मिलता है क्योंकि गाजर में बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है और रतौंधी जैसी समस्याओं को कम करता है.

LOCAL 18

यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है. गाजर में मौजूद विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करते हैं. यह सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है.

Add as Preferred Source on Google

LOCAL 18

आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि यह दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि गाजर में पाए जाने वाले फाइबर और पोटैशियम दिल की धड़कन को नियंत्रित रखते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं.

LOCAL 18

गाजर सर्दियों में त्वचा को ग्लो देने, ड्राईनेस कम करने और स्किन को अंदर से पोषण देने में मदद करती है. इसलिए प्रतिदिन इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

LOCAL 18

मूली में फाइबर भरपूर होने के कारण यह कब्ज, गैस और बदहजमी को दूर करती है. कम कैलोरी और अधिक फाइबर होने के कारण मूली वजन कम करने वालों के लिए हेल्दी ऑप्शन है. मूली शरीर की गर्मी बढ़ाती है और शरीर के अंदर जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है.

LOCAL 18

मूली लिवर को स्वस्थ रखती है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करती है. इसे सलाद के रूप में खाने के साथ इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिल सके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 24, 2025, 05:05 IST

homelifestyle

सर्दियों में गाजर फायदेमंद या मूली…कौन वजन घटाने में माहिर, कौन निकाले बलगम?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj