Why Gautam Gambhir blast on Parth Jindal: दिल्ली कैपिटल्स के ओनर पार्थ जिंदल ने ऐसा क्या बोला कि बुरी तरह भड़क गए गंभीर

Last Updated:December 07, 2025, 05:01 IST
Why Gautam Gambhir blast on Parth Jindal: आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की हार के बाद रेड बॉल क्रिकेट में अलग कोच रखने की मांग की थी. साफ तौर पर जिंदल ने गौतम गंभीर की कोचिंग पर निशाना साधा था. पार्थ जिंदल का कहना था कि जब रेड बॉल स्पेशलिस्ट को कोच नहीं बनाओगे तो टीम का यही हश्र होगा.अब गंभीर ने पार्थ जिंदल को निशाने पर लेते हुए उन्हें हद में रहने की नसीहत दे डाली.
पार्थ जिंदल को लेकर क्या बोल गए गौतम गंभीर.
नई दिल्ली. गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें खूब खरी खरी सुनाई. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद गंभीर ने साफ साफ कहा कि टेस्ट सीरीज हारने के बाद कुछ ऐसे भी लोगों ने बोली जिनका क्रिकेट से कुछ भी लेना देना नहीं है. एक आईपीएल के ऑनर ने भी अलग अलग फॉर्मेट में अलग अलग कोच रखने के बारे में लिखा. ये हैरानी की बात है. लोगों को अपने हद में रहना बहुत जरूरी है.
भारतीय टीम को हाल में जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीनस्वीप हार का सामना करना पड़ा तो पार्थ जिंदल (Parth Jindal) भी टीम इंडिया की आलोचना करने वालों में शामिल हो गए. उन्होंने भी बीसीसीआई से अलग अलग फॉर्मेट में अलग अलग कोच रखने की बात कह डाली. दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने लिखा, ‘नजदीक भी नहीं, घर में कैसी पिटाई! याद नहीं कि हमने कभी अपने घरेलू मैदान पर अपनी टेस्ट टीम को इतना कमजोर देखा था! जब रेड बॉल स्पेशलिस्ट को नहीं चुना जाता तो ऐसा ही होता है. यह टीम रेड बॉल क्रिकेट में हमारी गहरी ताकत को बिल्कुल भी प्रतिबिंबित नहीं करती है. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड बॉल क्रिकेट कोच की ओर बढ़ने का समय आ गया है.’
पार्थ जिंदल को लेकर क्या बोल गए गौतम गंभीर.
😶WATCH : Gautam Gambhir hits back against failed IPL owner Parth Jindal –
“Some go out of their domain like an IPL owner suggesting split coaching. We don’t talk about their domain, so they should shut up”pic.twitter.com/hIgogxLh0T



