Six Suspect arrested in Sydney Australia after violent act intel after terrorist attack on Bondi Beach

Last Updated:December 18, 2025, 18:09 IST
सिडनी में एक बार फिर से बड़ा आतंकी अटैक होने की खबर मिली थी. ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर 15 लोगों की जान लेकर आतंकवादियों का जी नहीं भरा है. एक बार फिर से अटैक की तैयारी की जा रही थी, जिसे कथित तौर पर हाल ही में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में नाकाम किया है. पुलिस ने आतंकवाद के शक में 6 शख्स पकड़े हैं, जिनका वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग उसी लोकेशन की ओर बढ़ रहे थे, जहां पर कुछ दिन पहले यहूदियों पर अटैक हुई थी.
सिडनी में पकड़े गए 6 संदिग्ध
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर आतंकवादी बाप-बेटे ने 15 मासूमों की जान लेली थी और ताबड़तोड़ गोलियों के इस अटैक में 40 से ज्यादा घायल हुए थे. इस आतंकी हमले की चीखों से सिडनी अभी तक उबरा नहीं था कि कथित तौर पर यहां फिर से नया कांड होने वाला था. दावा किया जा रहा है कि कुछ आतंकवादियों को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी, ये लोग वापस से उसी लोकेशन की तरफ बढ़ रहे थे जहां पर यहूदियों के नरसंहार को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में इस हमले को नाकाम कर दिया है. इस ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है.
सामने आया सड़क पर चले इस Anti Terrorist Operation का वीडियो
ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी (ASIO) को मिली एक खुफिया जानकारी के बाद ASIO और भारी हथियारों से लैस पुलिस ने फिल्मी अंदाज में आतंकी हमले के संदिग्धों को धर दबोचा है. ये सब गुरुवार दोपहर सिडनी के दक्षिण-पश्चिम इलाके लिवरपूल में हुआ, जहां पुलिस ने संदिग्ध कपड़े पहने कुछ लोगों की गाड़ी को रोकने की कोशिश लेकिन जब ये लोग नहीं रुके तो उनकी गाड़ी को टक्कर माकर रोक गया. इसके बाद 6 संदिग्धों को पकड़ा गया और उनके हाथ बांधकर सड़क के किनारे लाइन से बिठा दिया, ये पूरा ऑपरेशन खुली सड़क पर चल रहा था और इसका वीडियो भी सामने आया है.
Five peaceful heart surgeons and astrophysicists pulled off the streets of West Sydney for allegedly planning another Bondi terrorist attack



