Want Glowing Skin Like Madhuri Dixit? The Superstar Reveals Her Secret To Timeless Beauty

Last Updated:December 23, 2025, 18:12 IST
Madhuri Dixit Beauty Secret: बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन 58 साल की हो चुकी है लेकिन आज भी उनके चेहरे का रेडिएंट लुक कमाल की दिखती है. आप सोच रहे होंगे कि इसके लिए वे बहुत ज्यादा पैसा खर्च करती हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं है. उन्होंने खुद बताया है कि बिना एक भी रुपया खर्च किए उनके चेहरे से नूर टपकता है.

इस देश का शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित से वाकिफ न हो. क्या आपको पता है कि माधुरी दीक्षित 58 साल की हो चुकी हैं लेकिन जब आप उन्हें करीब से देखेंगे तो उनकी स्किन पर आज भी जवानी वाली निखार मिलेगी. कोई नहीं कह सकता है माधुरी की उम्र 58 साल लग रही है. इसलिए तो वे आज भी सदाबहार हीरोइन मानी जाती है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि माधुरी दीक्षित अपनी स्किन को केयर करने के लिए महंगे प्रोडक्ट को अच्छा नहीं मानती.

हाल ही में रणवीर अहलावादिया के साथ एक पॉडकास्ट में माधुरी दीक्षित ने अपने सौंदर्य के बारे में बताया कि चाहे कोई कितने भी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करे, असली चमक भीतर से आती है. नका कहना है कि इस ब्यूटी सीक्रेट के लिए वो एक भी रुपया खर्च नहीं करती. तो फिर क्या करती है, आइए जानते हैं.

माधुरी दीक्षित ने कहा कि सौंदर्य सिर्फ त्वचा तक सीमित नहीं है. वास्तव में सकारात्मकता, शांति और जीवन को शांतिपूर्ण दृष्टिकोण से देखने की आदत एक प्राकृतिक ग्लो देती है, जिसे केवल स्किन केयर से हासिल नहीं किया जा सकता. माधुरी दीक्षित का मानना है कि व्यक्ति के अंदर प्रेम और करुणा के साथ-साथ मन खुश है तो वास्तव में वह खूबसूरत बन जाता है.
Add as Preferred Source on Google

माधुरी दीक्षित ने बताया कि चाहे किसी भी तरह की परिस्थिति हो हर परिस्थिति में खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करती है. किसी दूसरे के प्रति नकारात्मक सोच नहीं रखती हूं. इससे लोगों से साफ दिल से जुड़ने का मौका मिलता है.

माधुरी दीक्षित ने बताया कि मुझे लोगों से मिलना और उनके जीवन के बारे में जानना बहुत पसंद है. मैं जो हूं या जो मेरे बारे में सोचा जाता है, वह मुझे प्रभावित नहीं करता. मैं बहुत सरल, जमीन से जुड़ी और सकारात्मक हूं. मुझे लगता है कि यही मेरी युवा और चमकती त्वचा में भी झलकता है.

ध्यान का महत्व<br />सकारात्मकता के साथ, माधुरी दीक्षित कहती हैं कि ध्यान उन्हें संतुलित रखता है. वे अक्सर ओंकार का अभ्यास करती हैं और गायत्री मंत्र का जाप करती हैं. कभी रोज़ाना और कभी सप्ताह में दो-तीन बार.

माधुरी दीक्षित के लिए ध्यान बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मन को शांत करने और आंतरिक शांति बनाने में मदद करता है, जो अंततः बाहर भी दिखाई देती है. उनका कहना है कि सौंदर्य के लिए कोई इंस्टेंट फॉर्मूला या महंगे स्किन केयर के बजाय वे व्यापक दृष्टि अपनाती है.

इसके लिए माधुरी दीक्षित अपनी जीवनशैली में मानसिक स्पष्टता, दयालुता और भावनात्मक संतुलन को अपनाती है. वे मानती हैं कि अगर आप भीतर से हेल्दी होंगे तो यह आपके चेहरे पर उभर कर सामने आएगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 23, 2025, 18:12 IST
homelifestyle
58 साल की एक्ट्रेस ने बताया वो सीक्रेट, जिस पर नहीं खर्च होता एक भी रुपया



