Entertainment

8 तस्वीरों में देखें दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश मॉम-टू-बी अवतार, ब्राइट येलो स्नीकर्स, लूज डेनिम और विजिबल बंप

Last Updated:April 28, 2026, 13:52 IST

बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के महज नौ दिन बाद ही दोनों पहली बार पब्लिक में नजर आए. मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर ग्लोइंग दीपिका और प्रोटेक्टिव रणवीर की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया. दीपिका का विजिबल बंप और दोनों का कैजुअल लुक खूब चर्चा में है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की सुपरहिट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले हफ्ते दोनों ने इस खुशखबरी का ऐलान किया था और अब पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर प्रेग्नेंट दीपिका और रणवीर के साथ स्पॉट किए गए. मंगलवार यानी 28 अप्रैल को सुबह-सुबह कपल मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए. दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

प्रेग्नेंट दीपिका और रणवीर अब अपने दूसरे बच्चे की राह देख रहे हैं. पैप्स ने दीपिका को कैमरे में कैद किया तो इस मौके पर उनका ग्लो देखते ही बनता था. दीपिका ने कम्फर्टेबल और स्टाइलिश मोनोटोन लुक चुना.

मॉम-टू-बी अवतार में दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी स्टाइल से कोई समझौता नहीं होता. एयरपोर्ट पर नजर आईं दीपिका का यह लुक सादगी और ट्रेंड का परफेक्ट बैलेंस था. लूज डेनिम शर्ट और मैचिंग पैंट्स में उनका कम्फर्ट साफ झलक रहा था, वहीं ब्राइट येलो स्नीकर्स ने पूरे आउटफिट में एक फ्रेश और पॉप कलर जोड़ दिया. सबसे खास बात रही उनका विजिबल बेबी बंप, जिसे उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया. (Image: Viral Bhayani)

Add as Preferred Source on Google

बिना किसी ओवरड्रेसिंग के… सिर्फ नैचुरल ग्लो और सिंपल स्टाइल के दम पर दीपिका ने दिखा दिया कि मैटरनिटी फैशन भी बेहद क्लासी और इंस्पायरिंग हो सकता है. उनका यह लुक फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और एक बार फिर ट्रेंड सेट करता नजर आ रहा है. (Image: Viral Bhayani)

रणवीर सिंह भी कैजुअल अवतार में नजर आए. उन्होंने बैगी व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम्स पहने थे. उनका यह रिलैक्स्ड एयरपोर्ट लुक दीपिका के स्टाइल को कॉम्प्लिमेंट करता दिखा. वाइफ के केयर करते वह दिखे, जो लोगों के काफी पसंद आ रहा है.दोनों ने पैपराजी के सामने बिना किसी जल्दबाजी के पोज दिए और स्माइल के साथ कैमरे का सामना किया.  (Image: Viral Bhayani)

दीपिका इस लुक में एक और खास चीज थी.. कॉन्फिडेंस. दीपिका ने अपने बेबी बंप को छिपाने की बजाय उसे गर्व के साथ फ्लॉन्ट किया, जो आज की मॉडर्न महिलाओं के लिए एक मजबूत संदेश भी देता है. कुल मिलाकर, यह सिर्फ एक एयरपोर्ट लुक नहीं था, बल्कि एक ऐसा फैशन स्टेटमेंट था, जो आने वाले समय में मैटरनिटी स्टाइल के ट्रेंड्स को प्रभावित कर सकता है. (Image: Viral Bhayani)

जल्द फिर पापा बनने वाले रणवीर सिंह अपने केयरिंग और एक्सप्रेसिव नेचर के लिए जाने जाते हैं. वह हमेशा अपनी पत्नी और परिवार के प्रति बेहद प्रोटेक्टिव और सपोर्टिव नजर आते हैं. खासकर दीपिका पादुकोण के साथ उनका व्यवहार अक्सर फैंस का दिल जीत लेता है. चाहे पब्लिक अपीयरेंस हो या निजी पल, वह उनका ध्यान रखते दिखते हैं. छोटे-छोटे जेस्चर, जैसे हाथ पकड़ना या उन्हें कम्फर्टेबल महसूस कराना, उनकी पर्सनैलिटी को और खास बनाते हैं. (Image: Viral Bhayani)

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल, 2026 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ एक प्रेग्नेंसी स्टिक पकड़े हुए थी. इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया था. दीपिका और रणवीर ने 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था और अब वह जल्द ही दो बच्चों के माता-पिता बनने जा रहे हैं.(Image: Viral Bhayani)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 28, 2026, 13:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj