दौसा में रात का कहर! अंधड़-ओलों ने मचाई तबाही, उखड़े पेड़ और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप

Last Updated:May 04, 2026, 08:08 IST
Rajasthan Live News: राजस्थान में एक ही समय में तीन अलग-अलग घटनाओं ने जनजीवन और सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर सामने रखी। दौसा में देर रात आए तेज अंधड़, बारिश और ओलों ने भारी तबाही मचाई, जिससे पेड़, बिजली पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए और कई इलाकों में बिजली गुल रही। वहीं छत्तरगढ़ में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। दूसरी ओर लूणकरणसर के भाड़ेरा गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से सोलर प्लांट में चोरी की बड़ी वारदात टल गई, जहां पांच आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इन घटनाओं ने एक ओर प्राकृतिक आपदा की मार दिखाई, तो दूसरी ओर पुलिस और आमजन की सक्रियता का सकारात्मक उदाहरण भी पेश किया.
ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live:
Rajasthan Live News: दौसा जिले में देर रात आए तेज अंधड़ और बारिश ने भारी तबाही मचा दी. तेज हवाओं के चलते बड़ी संख्या में पेड़ उखड़कर गिर गए, वहीं कई जगहों पर बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर भी धराशायी हो गए. अंधड़ की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई इलाकों में टीन शेड तक उड़ गए, जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा. पूरे जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और अधिकतर क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही. अंधड़ के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है, वहीं लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
छत्तरगढ़/बीकानेर में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तारबीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 507 हेड निवासी जितेंद्र धत्तरवाल को एक देशी कट्टे के साथ पकड़ा. यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज एसआई जेठाराम मेघवाल द्वारा की गई. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. यह पूरी कार्रवाई छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत और अन्य संभावित कनेक्शनों की जानकारी जुटाने में लगी है. क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है.
बीकानेर में सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश नाकामबीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र के भाड़ेरा गांव में सोलर प्लांट में चोरी की बड़ी वारदात को ग्रामीणों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ युवक चोरी की कोशिश कर रहे थे, लेकिन संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया. मौके पर ही पांच युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपियों के पास से चोरी की गई केबल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है. हालांकि, कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों की जागरूकता की जमकर सराहना हो रही है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



